एक्सप्लोरर

MP: सिंगरौली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी, सरकार को दिया छह दिन का अल्टीमेटम

MP News: सिंगरौली में हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की. उन्होंने विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित करने की चेतावनी दी.

Anganwadi Workers Sit on 6 Day Strike in Singrauli: मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 6 दिन की तालाबदी हड़ताल पर चली गईं हैं. मंगलवार को सिंगरौली कलेक्टर कार्यालय के बाहर 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को आड़े हाथों लिया. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ाने के लिए संघर्ष करती आ रही हैं. सरकार की तरफ से सुनवाई नहीं हो रही है. नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार से 6 दिवसीय तालाबंदी हड़ताल करने का निर्णय लिया.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की छह दिवसीय हड़ताल

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि 11 सूत्रीय मांगों की लंबे समय से गुहार लगा रही थीं, लेकिन सरकार की तरफ से सुनवाई नहीं होने के कारण मजबूरी में हड़ताल पर जाने का फैसला लेना पड़ा. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि 6 दिन में मांगों को नहीं मानने पर आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने को मजबूर हो जाएंगी. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका प्रतिमाह मानदेय 10 हजार है. महंगाई के दौर में कम मानदेय से घर चलाना दुश्वार हो रहा है. बच्चों की भी शिक्षा का इंतजाम नहीं हो पा रहा है.

विधानसभा चुनाव में सरकार को पड़ेगा बहुत भारी

ऐसे में सरकार से अपील है कि कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाए. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अल्टीमेटम दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है. संगठन की सदस्य रेशमा सिंह चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ लंबे समय से शासकीय कर्मचारी घोषित कर सभी सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है. हमारी मांग है कि सरकार की तरफ से घोषित 1500 रुपए एरियर्स के साथ भुगतान किया जाए, राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से समन्वय कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया के नियमों में संशोधन किया जाए. 

Madhya Pradesh: संविदा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, सिंगरौली के कई गांवों में 'अंधेरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget