एक्सप्लोरर

MP News: मणिपुर में फंसे छात्रों की वापसी आज, सरकार ने किए इंतजाम, सीएम शिवराज से की थी अपील

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मणिपुर से फंसे मध्य प्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं.

Manipur Violence: मणिपुर (Manipur)में फंसे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 24 छात्रों की आज वापसी होगी. इन छात्रों को इंफाल (Imphal)से गुवाहाटी (Guwahati) लाया जाएगा. गुवाहाटी से दूसरी एयरलाइन से छात्रों को दिल्ली लाया जाएगा. यहां से छात्र  अपने-अपने शहर के लिए रवाना होंगे. मणिपुर में हिंसा में फंसे छात्रों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से उन्हें सकुशल मणिपुर से निकालने की गुहार लगाई थी. छात्रों की गुहार मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट हुई. 

मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मणिपुर से सीएम से फोन पर बात की थी. आज इन छात्रों की वापसी होगी. मणिपुर में मैतेई आरक्षण विवाद को लेकर हिंसा भड़की थी. मणिपुर में कई राज्यों के बच्चे फंसे हुए हैं. इनमें मध्य प्रदेश के भी 24 छात्र शामिल हैं. इन छात्रों और परिजनों ने राज्य सरकार से बाहर निकालने के लिए मदद मांगी थी, जिसके बाद सरकार एक्शन में आई. 

गृहमंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
आज इन छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश संबंधित अफसरों ने प्रदेश के छात्रों और नागरिकों से संपर्क कर उन्हें लाने संबंधी जानकारी दी और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की.  प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मणिपुर से फंसे मध्य प्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और मणिपुर का गृह विभाग और पुलिस के अधिकारी भी उच्च स्तर पर चर्चा कर रहे हैं.  जल्द ही मध्य प्रदेश के सभी बच्चों की सुरक्षित वापसी होगी. 

बता दें मणिपुर में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के भी नागरिक और छात्र हैं. इन राज्यों की सरकारों द्वारा विशेष विमान के जरिए अपने राज्यों के बच्चों को निकालने का काम शुरु कर दिया है. सिक्किम ने 128 तो महाराष्ट्र सरकार ने अब तक 22 छात्रों को यहां से निकाल लिया है. अब तक यहां से 23 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सेना राहत कैंप में भेज चुकी है. 

यूनिवर्सिटी से चंद कदम दूरी पर धमाकों की आवाज
मणिपुर में विवाद के बीच फंसे छात्रों के अनुसार यहां हालात बहुत डरावने बने हुए हैं. करैरा निवासी मनोज पाल के अनुसार वो यहां होस्टल नंबर दो में हैं. यहां से 100-200 मीटर की दूरी पर धमाके और गोलीबारी हो रही है. ग्वालियर के छात्र के अनुसार यूनिवर्सिटी के पास सिटी में भी 40 से 50 मीटर की दूरी पर गाड़ियों में आग लगा दी. गोलियां चल रही हैं. बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. हमें बहुत चिंता हो रही है. 

छात्र ने कहा कि मणिपुर में करीब 26 प्रदेशों के बच्चे हैं. कुछ राज्यों की सरकार द्वारा अपने यहां के बच्चों को यहां से निकाल लिया है. मध्य प्रदेश सरकार भी हमारी मदद करें. छात्रों की मदद की अपील के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट हुई. आज इन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा.

The Kerala Story Row: नरोत्तम मिश्रा का विपक्ष पर तंज, कहा- 'कमलनाथ और दिग्विजय सिंह देखें मूवी, बुक करा दी है टिकट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget