एक्सप्लोरर

Indore News: आ गया फलों का राजा आम, जानिए इंदौर में क्या है इसकी कीमत और किस्म

Mango Price In Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर के बाजार में आम आने लगे हैं और लोगों को पसंद आ रहे हैं. शहर में केरल से आम आना शुरू हुआ है. इसके अलावा हापुस आम भी आ गया है.

Mango Price In Indore: गर्मी आते ही आम का मौसम आ जाता है और हर कोई अपने घर में आम लाने के लिए बेताब होता है. घर में आम आता है तो खुशी आती है क्योंकि आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मियों में सबको आम आने का इंतजार बेसब्री से होता है.

इंदौर में भी आम से बाजार भरे पड़े हैं. इंदौर के मंडी में इस वक्त बड़ी मात्रा में आम की आवक हो रही है. वहीं खेरची की दुकानों पर भी आम आसानी से नजर आ रहा है. यानी यह कह लीजिए कि अब आम आदमी की पकड़ में आ चुका है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
 
इंदौर में जो आम की वैरायटी फिलहाल आ रही है वह तीन तरह की आ रही है, जिसमें बादामी, सिंदरी और हापुस आम नजर आ रहा है. हालांकि आवक अच्छी है, लेकिन फिर भी आम के दाम तकरीबन 70 से लेकर डेढ़ सौ रुपये किलो तक बने हुए हैं. थोक बाजार के व्यापारियों के मुताबिक आम के मामले में शहर में सबसे पहले केरल से आम आना शुरू हुआ है. इसके अलावा हापुस आम भी इंदौर में आ गया है. जिसके दाम बीते साल के बराबर ही है.
 
क्या कह रहे हैं व्यापारी?
कोरोना के बाद में आम के दामों में जो बढ़ोतरी हुई थी उसका असर अभी भी देखा जा रहा है. व्यापारियों का कहना है कि इस साल आम की फसल कमजोर है इसलिए दामों में गिरावट की उम्मीद करना बेमानी होगा. हालांकि गली मोहल्ले और सड़कों पर जो आम नजर आ रहा है वह या तो बादामी आम दिख रहा है या सिंदूरी नजर आ रहा है. इसके अलावा महाराष्ट्र के रत्नागिरी से हापुस आ रहा है जिसे अल्फांसो के नाम से पहचाना जाता है और यह क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग जगह पर इसके दाम निर्धारित है.

क्या है आम की कीमत?
इंदौर की बात करें तो इंदौर में सबसे ज्यादा साउथ से आम आता है और और दामों की कीमत उस वक्त कम होती है जब उत्तर प्रदेश से आम आना शुरू होता है. बाजार भाव की बात करें तो इंदौर में बादामी का रेट 80 से ₹120 तक है. वही सिंदरी आम का भाव ₹60 से ₹100 किलो तक है.

 फल मंडी व्यापारी के नरेश फुंदवाणी कहते हैं कि आम की आवाज और बढ़ेगी जिससे दाम कुछ कम हो सकते हैं हालांकि बहुत ज्यादा दाम में कमी की उम्मीद नहीं है उन्होंने बताया कि इंदौर में रत्नागिरी, हापुस, गुजरात का केसर यूपी का लंगड़ा, गुजरात का राजा पुरी, आंध्र प्रदेश का नीलम और उत्तर प्रदेश के दशहरे के अलावा सिंदूर आम फिलहाल आ रहा है.

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड ने घोषित किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अनुष्का अग्रवाल और जयंत यादव ने किया टॉप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget