एक्सप्लोरर

MP: अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए धीरेंद्र शाह इनवाती कांग्रेस उम्मीदवार घोषित, क्या बोले जीतू पटवारी?

Amarwara By Election 2024: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धीरेंद्र शाह इनवाती को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस प्रत्याशी गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे.

Amarwara By Election: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धीरेंद्र शाह इनवाती को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया है. अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए धीरेंद्र शाह इनवाती के नाम को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मंजूरी दी है. कांग्रेस प्रत्याशी गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे.

धीरेंद्र शाह इनवाती को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शाह कांग्रेस के विचारधारा को नई गति देंगे. मुझे पूरा विश्वास है संगठन कौशल और क्षेत्र के लोकप्रिय चेहरे के रूप में जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा.''

अमरवाड़ा सीट पर उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''अमरवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर धीरन शाह इनवाती जी को हार्दिक शुभकामनाएं.मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का झंडा मध्यप्रदेश की विधानसभा में लहराएगा.'

बीजेपी ने कमलेश प्रताप शाह को उतारा 

कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे. बीजेपी ने कमलेश प्रताप शाह को ही यहां से चुनावी मैदान में उतारा है. यह सीट एमपी की हाई प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा के तहत आता है.

लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी की थी. कांग्रेस प्रत्याशी और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को इसी सीट से बीजेपी ने हराया था और एमपी की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की थी. छिंदवाड़ा सीट से बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा था, जो जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. 

कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे से खाली हुई अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा. 13 जुलाई को नतीजे आएंगे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 21 जून है. 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 26 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे. कांग्रेस ने भी अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

MP में स्पेशलिस्ट डॉक्टरेस के 1200 से ज्यादा पोस्ट खाली, सरकार ने इतने पदों पर सीधी भर्ती का लिया फैसला

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget