एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कागजों तक सिमट गया प्रशासन का आदेश

Ujjain Administration: मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं कोरोना की गाइडलाइन का भी पालन नहीं हो रहा है. प्रशासन के ओर से भी कोई कड़ई नहीं दिख रही है.

Covid Guideline: धार्मिक नगरी उज्जैन ने एक बार फिर कोरोना के नए मामले ने रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी सकते में है. ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में उज्जैन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी मशक्कत करना पड़ सकती है. जिसके चलते उज्जैन प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है.

कागजों तक सीमित है प्रशासन का आदेश
उज्जैन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिले में शनिवार को भी पांच पॉजिटिव मामले सामने आए. इसके पहले शुक्रवार को भी पांच मामले सामने आ चुके हैं. उज्जैन में कोरोना की नई गाइडलाइन का पालन कराने के दावे किए जा रहे हैं. मगर धरातल पर स्थिति कुछ और ही है. उज्जैन में मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपए का अर्थदंड के साथ-साथ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी निकल चुका है. किंतु यह आदेश भी केवल कागजों तक ही सीमित है. बाजार में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है. इसी के चलते उज्जैन में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है. अभी तक उज्जैन में 19000 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं. यह आंकड़ा कोरोना की पहली और दूसरी लहर का है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि वर्तमान में सामने आ रहे कोरोना के आंकड़े तीसरी लहर की आहट है. तो आने वाले दिनों में कितने दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

एमपी की पहली मौत उज्जैन में 
जब कोरोना की पहली लहर आई थी, उस समय उज्जैन बड़ा हॉटस्पॉट बन कर सामने आया था. कोरोना से मध्य प्रदेश की पहली मौत राबिया बेन की हुई थी. राबिया बेन उज्जैन के केडी गेट इलाके में रहती थीं. यह भी एक वजह है कि कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीज जिला प्रशासन के लिए परेशानी बने हुए हैं. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक लोगों को समझा देने के बाद अब कार्रवाई का सिलसिला शुरू होने वाला है.

ये भी पढ़ें-

Jodhpur News: नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, जोधपुर रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार

Jabalpur News: एबीवीपी की शोभायात्रा में शामिल हुए 25 से ज्यादा राज्यों के कार्यकर्ता, दिखे देश की सांस्कृतिक एकता के रंग

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget