एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: प्रदेश में फिर टॉपर रहा सीएम का गृह जिला, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीहोर जिले को मिला प्रथम स्थान

MP Health News: कलेक्टर प्रवीण सिंह ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं ने आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

MP News: भारत सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कायाकल्प अवार्ड 2022-2023 की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की. जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाएं कायाकल्प अवार्ड के लिए चिन्हित की गई है. केन्द्र तथा राज्य शासन के संयुक्त दल द्वारा किए गए मूल्यांकन में जिला चिकित्सालय सीहोर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर को प्रदेश में दूसरा स्थान तथा पीएचसी वीरपुरडेम को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. गौरतलब है कि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण मामले में भी सीहोर जिला बीते दो महीने से टॉप पर आ रहा है. 

कायाकल्प अवार्ड के तहत जिला चिकित्सालय को 20 लाख रुपए तथा सीएचसी जावर को 10 लाख तथा पीएचसी वीरपुर डेम को 2 लाख रुपए अवार्ड के रूप में प्राप्त होंगे. कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके सक्रिय योगदान से जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं ने आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि हमेशा यह प्रयास होना चाहिए कि बेहतर से बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मरीजों और उनके परिजनों को प्रदान कर सकें. 

अवार्ड के लिए की गई थी व्यापक तैयारियां

कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के दिशा.निर्देशन में जिले की कायाकल्प टीम द्वारा संस्था प्रभारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर अवार्ड के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी. प्रशिक्षण के पश्चात चिकित्सकों सहित समस्त स्वास्थ्य अमले को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया. स्वास्थ्य सेवाओं तथा कायाकल्प की नियमित मॉनिटरिंग की गई, जहां कमियां थी उसे तुरंत ठीक किया गया. इन सब के परिणामस्वरूप केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त दल द्वारा किए गए मूल्यांकन के दौरान जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

इन आठ बिंदुओं पर किया गया मूल्यांकन
कायाकल्प अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए आठ बिंदुओं पर केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त दल मूल्यांकन किया गया. दल द्वारा थेमेटिक एरिया का असिस्मेंट, अपकीप, सफाई-सुरक्षा, स्वच्छता, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, सपोर्ट सर्विस, ईको फ्रेंडली सर्विसेस इत्यादि का ध्यान रखते हुए सघन मूल्यांकन किया गया.

इन संस्थाओं का अवार्ड के लिए चयन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि जिले की चयनित स्वास्थ्य संस्थाओं में जिला चिकित्सालय सीहोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर, सीएचसी इछावर, सीएचसी दोराहा, सीएचसी बिलकिसगंज, सिविल अस्पताल आष्टा, सीएचसी रेहटी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुरडेम, पीएचसी शाहगंज, पीएचसी दिवडिय़ा, पीएचसी कोठरी, पीएचसी अमलाहा, पीएचसी चकल्दी, भाऊखेड़ी, नीनोर, मरदानपुर, इटावा.इटारसी, बमूलिया, अहमदपुर, सिद्दीकगंज, रामनगर, बाईबोड़ी, मैना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर शामिल है.

इन सभी चयनित संस्थाओं को कायाकल्प अभियान के अंतर्गत अवार्ड प्रदान किया जाएगा. जिला चिकित्सालय को 20 लाख रुपए, जावर को 10 लाख रुपए सीएचसी इछावर एवं दोराहा को 1.1 लाख रुपए एवं शेष चयिनत संस्थाओं को 50.50 हजार रुपए की राशि अवार्ड के रूप में प्राप्त होगी.

ये भी पढ़ें: MP News: मुस्लिम युवक से मारपीट मामले में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, ट्वीट कर सीएम शिवराज से पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget