एक्सप्लोरर

MP Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट की ये बात

Jabalpur News: एमपी में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं का निराकरण कर दिया गया है. इसके बाद मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ की प्रतिक्रिया भी सामने आई.

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं का बुधवार को निराकरण कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि ट्रिपल टेस्ट का पालन कराने के बाद ही मध्यप्रदेश में स्थानीय पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. यहां आपको बता दें कि इसके पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी अध्यादेश में पंचायत चुनाव संपन्न कराने का ऐलान किया गया था. जिसमें आरक्षण और रोटेशन का पालन नहीं किया गया. सरकार द्वारा 8 साल पुराने रोटेशन के आधार पर ही चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.

ओबीसी आरक्षण पर पलट गई कहानी

सरकार के इस निर्णय के बाद मामला हाईकोर्ट से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और कहानी ओबीसी आरक्षण पर पलट गई. सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश की सभी ओबीसी सीटों पर पंचायत चुनाव रोकते हुए उन्हें सामान्य मानकर चुनाव प्रक्रिया संपादित करने का आदेश दिया था. इसके बाद सरकार ने पंचायत चुनाव संबंधी अध्यादेश निरस्त कर दिया, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने भी पंचायत चुनाव की अधिसूचना निरस्त कर दी थी.

इन तमाम स्थितियों के बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत थी लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को इस आधार के साथ निराकृत कर दिया कि जब अध्यादेश निरस्त हो गया तो इन याचिकाओं पर सुनवाई का कोई आधार नहीं बचा है.

निर्वाचन आयोग का रुख सामने आया

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब निर्वाचन आयोग का रुख सामने आया है. मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में जब भी पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे उनमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा गवली और कृष्णमूर्ति मामले में दिए गए जजमेंट का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ ने यह भी बताया कि इसके पहले ही मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग अपने हलफनामे में स्पष्ट कर चुका था कि ट्रिपल टेस्ट का पालन कराते हुए ही मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Ujjain: 'गाड़ी बेचकर भरा बिजली बिल', स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर उज्जैन में भड़का लोगों का आक्रोश

Indore Gangrape Case: गैंगरेप के मुख्य आरोपी की ऐशगाह ध्वस्त, फार्म हाउस में था चलता था 'गंदा खेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget