एक्सप्लोरर

MP News: MPPMCL के सर्वर पर साइबर अटैक से कामकाज ठप, हैकर्स ने बिटकॉइन में मांगी फिरौती

MP News: पावर कंपनी के सूत्रों का कहना है कि साइबर अटैक से काम पूरी तरह ठप हो गया है. हैकर्स ने फिरौती की मांग भी की है. फिलहाल एक अन्य आईटी कंपनी की मदद लेकर जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की सरकारी बिजली प्रबंधन कंपनी मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ है जिसके कारण पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है. सर्वर हैक होने से जबलपुर स्थित कंपनी के ऑफिस में पिछले 5 दिन से इंटरनेट सेवा बंद है, इससे प्रदेश में बिजली की खरीद और बिक्री पर प्रतिकूल असर हुआ है. फिलहाल कंपनी का कामकाज लगभग ठप्प हो गया है. सायबर अटैक से कंपनी के एकाउंट को भी खतरा हो गया है. कंपनी ने अब इस मामले में पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई है. कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हैकर्स ने बिटकॉइन में पावर मैनेजमेंट कंपनी से फिरौती भी मांगी है. 

22 मई को हुआ साइबर अटैक
एमपी पॉवर कंपनी लिमिटेड की मुख्य महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी-आईटी) रीता खेत्रपाल ने बताया कि सिस्टम में रैन्समवेयर अटैक के लक्षण 22 मई 2023 को पाये गये थे. इसकी सूचना सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों MPSEDC, CERT-IN, MOP तथा प्रदेश की अन्य विद्युत कंपनियों को दे दी गई है. प्रबंधन के दिशानिर्देश के अनुसार आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. खेत्रपाल का दावा है कि इस सायबर अटैक से विद्युत खरीदी या संचारण-संधारण से संबंधित कार्य प्रभावित नहीं होंगे. 

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को दी गई जानकारी
यहां बता दें कि पावर मैनेजमेंट कंपनी में 22 मई से इंटरनेट की उपलब्धता न मिलने पर जब तकनीकी जांच की गई तो साइबर अटैक का मामला सामने आया. इसकी सूचना मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और देश की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को दे दी गई है. कंपनी का कहना है कि शासकीय निर्देशों का पालन करते हुए जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम सब कुछ सामान्य करने की ओर प्रयासरत हैं. 

आईटी विभाग नहीं दूर कर सका समस्या
विभागीय सूत्रों का कहना है कि पिछले सोमवार से कंपनी का आईटी विभाग मामले का पता लगाने में जुटा है, लेकिन उसके हाथ कोई जानकारी नहीं लगी है. कंपनी द्वारा इसके बाद गोरखपुर पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत की गई है. थाना प्रभारी अरविंद चौबे के मुताबिक शिकायत में सर्वर पर सायबर अटैक होने की बात कही गई है. शिकायत के बाद पुलिस की सायबर विंग जांच में जुट गई है. 

हैकर्स ने बिटकॉइन में मांगी फिरौती!
पावर कंपनी में पदस्थ सूत्रों का कहना है कि साइबर अटैक से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. हैकर्स ने फिरौती की भी मांग की है. फिलहाल एक अन्य आईटी कंपनी की मदद लेकर जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है. सर्वर को ठीक करने के लिए दिल्ली की किसी बड़ी कंपनी को हायर करने की खबर है. 

बिजली की खरीद-बिक्री पर असर
मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी का मुख्य काम राज्य में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. कंपनी जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों या सेंट्रल पूल से बिजली खरीदती है. राज्य के पास अतिरिक्त बिजली होने पर उसे बेचने का काम भी पावर मैनेजमेंट कंपनी के पास ही है.

यह भी पढ़ें:

MP News: चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है तो करना होगा ये काम, इलेक्शन कमीशन ने शुरू की तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget