एक्सप्लोरर

MP News:शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए अधिकतम आय की सीमा में दी छूट

Bhopal News: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में सरकार ने संशोधन किया है, अब अभिभावकों की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक होने पर भी उनके छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

Bhopal News:  मध्य प्रदेश में होनहार छात्रों को दी जाने वाली मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) में संशोधन किया जा रहा है. इस संशोधन से छात्र हित में योजना का दायरा बढ़ जाएगा और लाभार्थियों की संख्या में भी इजाफा होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन के प्रस्ताव को अनुमति दी गई. बैठक में तय किया गया कि योजना से जुड़े विद्यार्थियों को अब उनके माता-पिता या पालक की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक होने पर भी लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा.

इन छात्रों को भी मिलेगा योजना का लाभ
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय को 6 लाख तक सीमित कर दिया था. अब इस सीमा को खत्म कर दिया गया है. वहीं, लेटरल एंट्री के माध्यम से इंजीनियरिंग व फार्मेसी के सेकंड इयर कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी अब इस योजना का लाभ मिलेगा.

क्या है  MMVY योजना
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई है. इसका उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा प्रदान करना है. इस योजना के तहत राज्य के जिन मेधावी छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं परीक्षा में 70% और सीबीएसई ओर आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत स्नातक स्तर हेतु पढ़ाई के खर्च के रूप में प्रवेश शुल्क एवं वास्तविक शुल्क जो शुल्क विनियामक समिति, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और भारत सरकार या राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, दिया जाता है. राज्य के इच्छुक लाभार्थी योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है योजना में आवेदन
राज्य सरकार के समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय में संचालित समस्त पाठ्यक्रम एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र इस योजना में आवेदन करवा सकते हैं. इंजीनियरिंग हेतु जेईई मेंस परीक्षा में चयनित होने पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर पूरी फीस एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर डेढ़ लाख रुपए अथवा वास्तविक शिक्षण शुल्क में से जो भी कम हो, प्रदान की जाती है.

नीट व MBBS की पढ़ाई के लिए भी मिलती है आर्थिक सहायता
इसी तरह मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्र अथवा राज्य शासन के मेडिकल अथवा डेंटल महाविद्यालय के एमबीबीएस बीडीएस पाठ्यक्रम अथवा मध्य प्रदेश में स्थित किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

यह भी पढ़ें:

Watch: इंदौर में ऑर्बिट मॉल की छत पर चढ़ी लड़की, ब्वॉयफ्रेंड को बुलाने के लिए किया हंगामा, जानें- पूरा मामला

Bhind News: भिंड में पढ़ाने की जगह नेतागीरी कर रहे थे प्रधान पति शिक्षक, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget