एक्सप्लोरर

MP Road Accidents: मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगह हुए चार रोड एक्सीडेंट, 14 की मौत और 17 घायल

MP News: बुधवार को मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में चार सड़क हादसे हुए हैं. इन हादसों में दो बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई वहीं 17 लोग घायल हो गए.

Madhya Pradesh Road Accidents: मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए चार सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हादसे में 17 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. छिंदवाड़ा और बड़वानी जिलों में बुधवार रात को एक-एक सड़क हादसा हुआ जबकि बैतूल जिले में दो दुर्घटनाएं हुई.

छिंदवाड़ा में बुधवार देर रात कोड़ामऊ गांव के पास एक जीप के कुएं में गिरने से एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए. मोहखेड़ के थाना प्रभारी गोपाल घसले ने बताया कि ये सभी लोग भाजीपानी गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. कुएं में पानी कम था और जीप गिरकर उसमें फंस गई. वाहन को बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 Jabalpur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्यमान योजना, जबलपुर के इन अस्पतालों की हो रही है जांच

छिंदवाड़ा में हुआ हादसा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपू इवनती (तीन), अजय इवनती (32), सचिन (19), राजकुमार चौरे (40), सागर (31), रंजीत उइके (35) और रामनाथ इनवती के रूप में हुई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. 

बड़वानी में देर रात जिले के बरुफाटा में एक्सीडेंट

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चौहान ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की है. बड़वानी में देर रात जिले के बरुफाटा के पास खड़ी बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.

अधिकारी ने बताया कि टायर पंचर होने के कारण बस बरुफाटा पर खड़ी थी. बस चालक और उसका सहायक पहिया बदल रहे थे तथा यात्री बस से उतर कर सड़क के डिवाइडर पर खड़े थे. एक ट्रक ने डिवाइडर पर लोगों को टक्कर मारने के बाद खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी.

उन्होंने कहा कि बस राजस्थान के भीलवाड़ा से पुणे जा रही थी. अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान बग्गा डांगी, कमलेश मीणा और छह साल के एक बच्चे के रुप में हुई है. घायलों को ठीकरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. मुख्यमंत्री चौहान ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

बैतूल जिले में हुआ रोड हादसा

सारणी के थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि बैतूल जिले में बुधवार रात सुखाढाना गांव के पास दो मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित नागदे (22), साहिल (24) और सनी (23) के रुप में हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बैतूल में एक अन्य सड़क हादसे में बुधवार रात शाहपुरा कस्बे के पास निर्माणाधीन फोर लेन सड़क पर बस से आगे निकलने की कोशिश में तेज रफ्तार डंपर (एक प्रकार का ट्रक) एक बस से टकरा गया.

उन्होंने बताया कि हादसे में डंपर चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. हादसे में विकास का एक साथी और बस में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें- 

Bhind News: पंचायत और निकाय चुनाव में हिंसा फैलाने की कोशिश नाकाम, भिंड पुलिस को मिली यह बड़ी सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget