एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: 'जन आशीर्वाद' यात्रा को लेकर बीजेपी में असमंजस, जानें किस बात पर फंसा है पेच

Madhya Pradesh Election 2023 News: पिछले विधानसभा चुनाव में 14 जुलाई से 'जन आशीर्वाद' यात्रा शुरू हुई थी. इसे सीएम शिवराज सिंह ने लीड किया था. तब 230 सीटों के लिए निकली यात्रा 181 सीटों तक पहुंची थी.

Madhya Pradesh Elections 2023: बीजेपी (BJP) की 'जन आशीर्वाद' यात्रा इस बार उलझनों में है. जुलाई के पहले पखवाड़े में यह निकलनी है, लेकिन इसका रोडमैप अभी तक तैयार नहीं है. पार्टी में यह फॉर्मूला दिया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के साथ कुछ बड़े नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) अलग-अलग जगहों से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करें.

क्या है 'जन आशीर्वाद' यात्रा का फार्मूला

इसमें जहां भी बड़ी सभा होगी, शिवराज वहां पहुंचेंगे. यह फॉर्मूला अभी कुछ नेताओं के गले नहीं उतर रहा है. लिहाजा इस पर चार जुलाई को होने वाली कोर कमेटी की मीटिंग में चर्चा हो सकती है. इसे फॉलोअप मीटिंग नाम दिया गया है.फॉर्मूले में तर्क दिया गया है कि तोमर-सिंधिया ग्वालियर-चंबल में यात्रा निकालें. इसमें वहां के बाकी नेता शामिल हों. विजयवर्गीय मालवा में रहें. वीडी शर्मा बुंदेलखंड में जाएं. शिवराज सिंह मध्य भारत संभालने के साथ पूरे मप्र में बड़ी सभाओं को संबोधित करें.इसमें केंद्रीय लीडरशिप भी शामिल हो जाए. हालांकि अभी इस पर फैसला होना बाकी है. साफ है कि पूर्व में जिन मुद्दों को सामने रखा गया है, उस पर निर्णय हो सकता है. इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का मामला केंद्रीय संगठन के पास मंजूरी के लिए जाएगा.

पिछले विधानसभा चुनाव में 14 जुलाई से यह यात्रा शुरू हुई थी. यात्रा एक ही थी, जिसे शिवराज सिंह ने लीड किया था. तब 230 सीटों के लिए निकली यात्रा 181 सीटों तक पहुंची थी, क्योंकि टिकट वितरण के मद्देनजर अक्टूबर में इसे रोक दिया गया था. इस बार फिर यह यात्रा 230 सीटों तक जानी है,लेकिन यात्रा सिर्फ शिवराज सिंह चौहान निकालेंगे या अलग-अलग जगहों से निकलेगी, इस पर निर्णय होना बाकी है. बहरहाल, कोर कमेटी में चुनाव की तैयारियों पर भी बात होगी. प्रमुख नेताओं की जिम्मेदारी तय हो सकती है.

बीजेपी के लिए क्यों खास है 'जन आशीर्वाद' यात्रा

मध्य प्रदेश बीजेपी के लिए यह यात्रा खास होती है, क्योंकि यह पिछले कई विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निकलती है. वर्ष 2021 में 39 केंद्रीय मंत्रियों ने भी यही यात्रा निकाली थी, जो 200 लोकसभा सीटों पर गई थी. इसे बीजेपी अहम मानती है, क्योंकि इसी के भरोसे वह हर सीट पर न केवल पहुंचती है, बल्कि लगातार ब्रांडिंग भी की जाती है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget