एक्सप्लोरर

छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली का कहर, मां और बेटी बुरी तरह झुलसीं, गांव में मचा हड़कंप

Chhindwara News in Hindi: छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक मां-बेटी झुलस गईं और दो मवेशियों की मौत हो गई. दो अन्य मवेशी घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक ऐसे ही मौसम का अनुमान जताया.

 
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आकाशीय बिजली के कहर से मां और बेटी झुलस गई. वहीं, दो मवेशियों की भी मौके पर मौत हो गई और दो अन्य मवेशी घायल हो गए. इधर घायल मां और बेटी को परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि सेजवाड़ा निवासी 55 वर्षीय पुनियाबाई पति बृजलाल परतेती और उसकी बेटी 21 वर्षीय शोभा बुधवार शाम को घर पर काम कर रही थी. इसी दौरान घर के समीप आकाशीय बिजली आ गिरी. बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ. पुनियाबाई और शोभा आकाशीय बिजली से झुलस गई.

परिजनों ने तुरंत घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल लाकर भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था. जिला अस्पताल में घायल मां और बेटी इलाजरत हैं. वहीं पौनार में गुरुवार को दोपहर आकाशीय बिजली के झटके से 17 वर्षीय रुपा पिता अशोक कहार घायल हो गईं. उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर मौत हो गई और अन्य दो मवेशी बुरी तरह से झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पटवारी ब्रजेश भलावी और कोटवार मौके पर पहुंचे थे. प्रशासनिक टीम द्वारा मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है.

गुरुवार को कुछ स्थानों में 1घंटे हुई बारिश, शुक्रवार को भी अलर्ट

छिंदवाड़ा जिले में मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह बदल गया है. पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न अंचलों में हुई बेमौसम बारिश और हल्की ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है. जिले में बुधवार और गुरुवार को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले. धूप के साथ ही बादलों की आवाजाही व बारिश का असर देखने को मिला. 

बुधवार शाम 5 बजे परासिया क्षेत्र में एक घंटे झमाझम बारिश दर्ज की गई. वहीं, जिला मुख्यालय में गुरुवार सुबह हल्की बौछारें पड़ीं. दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, बुधवार रात का न्यूनतम पारा 20.1 डिग्री दर्ज किया गया.

आज भी ओलावृष्टि की आशंका

विशेषज्ञ ग्रामीण मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले के अमरवाड़ा और चौरई बेल्ट में बारिश के साथ ही ओले गिरने की आशंकाहै. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से उन किसानों की चिंता बढ़ गई है. जिन किसानों की फसलें अभी खेतों में हैं या खलिहानों में रखी हैं, उन्हें डर है कि ये बेमौसम बारिश फसलों को खराब न कर दे. यदि ऐसा हुआ तो किसानों का बहुत नुकसान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget