एक्सप्लोरर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! खंडवा स्टेशन से ट्रेनों का संचालन अगले 8 दिन तक रहेगा बंद, जानें क्या है वजह

Khandwa News: खंडवा जंक्शन पर गेज कन्वर्जन और सुरक्षा उपायों के लिए 8-10 दिनों तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा. 30 से अधिक ट्रेनें रद्द या डाइवर्ट की गई हैं.

Khandwa Rail News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! मध्य प्रदेश के दिल्ली मुंबई मार्ग पर पड़ने वाला, देश के इकलौते चार जोनों को जोड़ने वाले खंडवा जंक्शन पर फिलहाल ट्रेनों का संचालन लगभग बंद कर दिया गया है, या कई ट्रेनों का रूट डाइवर्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल यहां 30 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो वहीं इतनी ही ट्रेनों का रूट डायवर्ट करते हुए उन्हें इटारसी या भुसावल के रास्ते से गुजारा जा रहा है, और यह स्थिति अगले 8 से 10 दिनों तक रहने वाली है. 

हालांकि इस दौरान कुछ लंबी दूरी की गाड़ियों को जरूर यहां से गुजारा जाएगा, लेकिन आगामी 21 एवं 22 तारीख को यहां पर मेगा ब्लॉक लिया जाना है. जिस दौरान पूरी तरह से ट्रेनों का यहां से संचालन बंद रहेगा. रेलवे सूत्रों की मानें तो, यह पूरा कार्य गेज कन्वर्जन के बाद सुरक्षा की दृष्टि से करवाया जा रहा है, जिसके बाद खंडवा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन आधुनिक सिग्नल प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा. तो वहीं इससे रेलवे की सुरक्षा भी अचूक बनेगी. हालांकि तब तक यात्रियों को कुछ समस्याओं का सामना तो जरूर करना पड़ सकता है.

गेज कन्वर्जन का चल रहा है काम
इधर खंडवा में किए जा रहे हैं इंटरलॉकिंग और मेगा ब्लॉक को लेकर यहां के रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि फिलहाल खंडवा अकोला और सनावद के बीच गेज कन्वर्जन का काम चल रहा है, और इसी के चलते खंडवा पर प्लेटफार्म क्रमांक 4 और 5 तैयार भी हो गए हैं, और यहां ट्रैक भी डल चुका है, और उस पर सनावद से खंडवा के बीच ट्रेन भी चल रही है. 

पिछले 10 दिनों से कर रही है  प्री इंटरलॉकिंग का कार्य 
इसके साथ ही यहां का मीटरगेज का जो क्षेत्र था, वह पहले नांदेड़ डिविजन के अंतर्गत आता था, जिसे अब रेलवे द्वारा भुसावल डिविजन को ट्रांसफर कर दिया गया है. तो इसीलिए इसमें आने वाले सभी छह स्टेशनों को जोड़ते हुए रेलवे के द्वारा यहां पर यार्ड रिमोल्डिंग का कार्य शुरू किया गया है. इसके अंतर्गत रेलवे यहां प्री इंटरलॉकिंग का कार्य पिछले 10 दिनों से कर रही है, और आने वाली 21 और 22 तारीख को रेलवे के द्वारा यहां पर मेगा ब्लॉक लेकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा. 

इस काम के बाद यहां भुसावल से सीधे खंडवा सनावद की बीच के ट्रेन के रूट को जोड़ दिया जाएगा, और इस इंटर लॉकिंग के काम के बाद रेलवे द्वारा खंडवा स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली का काम भी शुरू कर दिया जाएगा. 

यह होगा फायदा
वहीं मनोज सोनी ने बताया कि चूंकि खंडवा स्टेशन पर कई ट्रैकों को फिलहाल खोल दिया गया है, और उन पर सुधार कार्य किया जा रहा है. जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने यहां ब्लॉक लिया है, और इसी के चलते यहां कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. तो कई ट्रेनों को रतलाम और इटारसी होते हुए डाइवर्ट भी किया गया है. यह फिलहाल अभी 8 से 10 दिनों की परेशानी है, इसके बाद खंडवा स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बहुत ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जाएगा. जिससे रेलवे की सुरक्षा तो बढ़ेगी ही और ट्रेनों के एक्सीडेंट भी कम होने की संभावना रहेगी, और जो शेन्टिंग या रेलवे के अन्य कार्यों में समय लगता था, उसमें भी अब समय की बचत होगी. 

एक नजर खंडवा स्टेशन से गुजरने वाली यह ट्रेनें रहेगी रद्द

15 जुलाई को 02185 रीवा-सीएमएसटी एक्सप्रेस, 02186 सीएमएसटी-रीवा, 15065 पनवेल-गोरखपुर, 15066 गोरखपुर-पनवेल, 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर, 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे खंडवा स्टेशन नहीं आएगी.

16 जुलाई को 15547 रक्सौल-एलटीटी, 15548 एलटीटी-रक्सौल, 15065 गोरखपुर- पनवेल, 15066 पनवेल-गोरखपुर, 12187 जबलपुर-सीएमएसटी गरीबरथ, 12188 सीएमएसटी-जबलपुर खंडवा स्टेशन नहीं आएगी.

17 जुलाई को 15548 एलटीटी-रक्सौल, 15065 गोरखपुर- पनवेल, 15066 पनवेल-गोरखपुर खंडवा स्टेशन नहीं आएगी.

18 जुलाई को 15066 पनवेल-गोरखपुर, 15067 गोरखपुर-बांद्रा, 12187 जबलपुर-सीएमएसटी गरीबरथ, 12188 सीएमएसटी-जबलपुर खंडवा स्टेशन नहीं आएगी.

19 जुलाई को 15065 गोरखपुर-पनवेल, 15066 पनवेल - गोरखपुर, 05326 एलटीटी-गोरखपुर खंडवा नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें: सिंधिया समर्थक BJP विधायक अपनी ही पार्टी पर भड़के, इस्तीफे की दी चेतावनी- 'बार-बार ऐसा हुआ तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget