एक्सप्लोरर

'सुना है कुछ लोग वायनाड में चुनाव...', खजुराहो में राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी

VD Sharma Nomination: खजुराहो से वीडी शर्मा ने नामांकन भरा. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कहा, 'मैंने सुना है कि कुछ लोग वायनाड में चुनाव फॉर्म भर रहे हैं और आतंकवादी संगठनों से मदद मांग रहे हैं.'

MP Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए विष्णु दत्त शर्मा आज अपना नामांकन पत्र जमा किए. उनके नामांकन जमा करने के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहें.

खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन की सीट है. इस सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है, समाजवादी पार्टी द्वारा यहां अपना उम्मीदवार मीरा यादव के रूप में उतारा है. 

खजुराहो संसदीय सीट पर नामांकन जमा करने से पहले रैली निकाली गई और जनसभा भी आयोजन किया गया.

इस जनसभा को केंद्रीय मंत्री ईरानी द्वारा संबोधित किया गया. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज खजुराहो और पन्ना के दौरे पर हैं. खास बात यह है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में यह एकमात्र सीट है जो की इंडिया गठबंधन के पास है. यहां कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है, समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. इस सीट पर बीजेपी विरुद्ध सपा के बीच मुकाबला है. 

स्मृति ईरानी ने 'इंडिया अलायंस' पर किया हमला किया
ईरानी ने विपक्षी 'इंडिया अलायंस' और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा, ''मैंने सुना है कि कुछ लोग वायनाड में चुनाव फॉर्म भर रहे हैं और आतंकवादी संगठनों से मदद मांग रहे हैं. ये वही लोग हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया था.”

विपक्ष पर साधा निशाना 
उन्होंने कहा कि इंडिया ऐसा गठबंधन है, जो यह नहीं जानता कि 2024 में क्या करना है. हम तो 2047 में क्या करना है. केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने यहां टिकट बदलकर यह दिखा किया कि अबकी बार 400 पार और एक बार फिर मोदी सरकार का नारा साकार हो रहा है. मैं वीडी शर्मा को जीत की अग्रिम बधाई देती हूं. 

नामांकन जमा करने कल आखिरी तारीख
प्रदेश की दूसरे चरण की सात सीटों के नामांकन जमा करने की प्रक्रिया जारी है. नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 28 अप्रैल से हुई थी, जबकि चार अप्रैल आखिरी तारीख है. कल गुरुवार को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख के चलते आज और कल नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी पहुंच रहे हैं. पांच अप्रैल को नामांकन की जांच होगी. 8 अप्रैल तक नाम वापसी, 26 अप्रैल को मतगणना और 4 जून को मतगणना होगी. 

इन सीटों पर भरे जा रहे नामांकन
दूसरे चरण में रीवा, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे. इसमें से खजुराहो संसदीय सीट पर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा स्वयं प्रत्याशी हैं, उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी की मीरा यादव से होगा. वीडी शर्मा अपना नामांकन जमा करने जा रहे हैं.

2004 से बीजेपी का कब्जा
खजुराहो संसदीय सीट पर यूं तो दो दल बीजेपी और कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन वर्ष 2004 से बीजेपी का ही कब्जा चला आ रहा है. वर्ष 2004 में बीजेपी से रामकृष्ण कुसमारिया यहां से संसदीय चुनाव जीते थे, इसके बाद 2009 में जितेन्द्र सिंह बुंदेला, 2014 में नागेन्द्र सिंह और 2019 में वीडी शर्मा चुनाव जीते. बीजेपी ने अब फिर वीडी शर्मा को ही इस सीट से प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढ़ें: Mahakal Temple: हादसे के बाद बदली महाकाल मंदिर में दर्शन की व्यवस्था, क्या है नई गाइडलाइन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget