एक्सप्लोरर

MP News: 'मैं सरकार से अपील करता हूं कि...', हरदा हादसे के बाद कमलनाथ ने की मोहन सरकार से ये अपील

Harda Blast: कमलनाथ ने कहा कि जांच में पाया गया है कि शहरों में अमानक पटाखा फैक्ट्री और गोदाम की वजह से बड़ी आबादी खतरे में है. घनी बस्तियों में कारोबारियों ने पटाखों के कई अवैध गोदाम बना रखे हैं.

Madhya Pardesh News: मध्य प्रदेश सहित पूरे देश भर में गूंज उठे हरदा (Harda) पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर ट्वीट कर प्रदेश सरकार से कहा कि 'पटाखा फैक्ट्री और बारूद भंडारण की जांच नियमित होनी चाहिए. कमलनाथ ने कहा कि हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जागी सरकार की कार्रवाई में इंदौर, भोपाल और जबलपुर समेत कई शहरों में पटाखों के अवैध कारोबार मिले हैं.'

पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे कहा कि 'जांच में पाया गया है कि शहरों में अमानक पटाखा फैक्ट्री और गोदाम की वजह से मध्य प्रदेश की बड़ी आबादी खतरे में है. घनी बस्तियों में कारोबारियों ने पटाखों के कई अवैध गोदाम बना रखे हैं. कुछ जगहों पर घरों में गुपचुप तरीके से पटाखा निर्माण का काम भी चल रहा है. इसके लिए घरों में बारूद का अवैध भंडारण भी हो रहा है. पेटलावद और हरदा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति इसीलिए हो रही है, क्योंकि अवैध पटाखों के गोदामों और दुकानों के संचालन पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है. बड़ी संख्या में पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन भी सुरक्षा नियमों को दरकिनार करके हो रहा है.'


 प्रदेश सरकार से किया आग्रह
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि केवल हादसों के बाद कार्रवाई की खानापूर्ति की बजाय सामान्य दिनों में भी पटाखा फैक्ट्री और बारूद भंडारण की नियमित जांच कराई जाए. साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करायें और सघन आबादी क्षेत्रों में इस तरह के व्यापार को सुरक्षित क्षेत्रों में विस्थापित करने की दिशा में कार्य करें.

दरअसल राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किमी दूर हरदा शहर के बैरागढ़ इलाके में स्थित पटाखा कारखाने में मंगलवार सुबह विस्फोट हुआ था, जिस वजह से वहां भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में उसी दिन 11 लोगों की मौत हो गई थी, गुरुवार को विस्फोट स्थल से सटे एक घर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था. इस धमाके में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Harda News: 'छिन गया बुढ़ापे का सहारा,' हरदा के पीड़ितों ने सुनाई रोंगटे खड़ी करने वाली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget