एक्सप्लोरर

भोपाल में बच जाएंगे 29 हजार पेड़, पर्यावरण प्रेमियों के आंदोलन के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ये ऐलान

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्री-विधायकों के बंगले बनाए जाने के लिए 29 हजार पेड़ों को काटने या शिफ्ट करने का प्लान है. इसको लेकर पर्यावरण प्रेमी कई दिनों ने आंदोलन कर रहे हैं.

Bhopal Chipko Movement: राजधानी भोपाल में पर्यावरण प्रेमियों के संकल्प के बाद आखिरकार सरकार को अपना फैसला टालना पड़ा है. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नए भोपाल के पुनर्घनत्वीकरण योजना के पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यमान वृक्षों को देखते हुए प्रस्ताव को संपूर्ण विचारोपरांत अस्वीकृत कर अन्य वैकल्पिक स्थानों के परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''नवीन प्रस्ताव हेतु प्रारंभिक स्तर पर भी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श भी किया जाएगा.'' हालांकि पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि अभी लिखित आदेश नहीं हुआ है. 

क्या है सरकार का प्लान?

बता दें मंत्री-विधायकों के बंगले बनाए जाने को लेकर राजधानी भोपाल में 29 हजार हरे भरे पेड़ों को काटने या शिफ्ट करने की सरकारी की प्लानिंग है. इसी को लेकर लगातार विरोध हो रहा है. चिपको आंदोलन चलाया जा रहा है.

भोपाल में पर्यावरणविद् बुधवार (12 जून) से आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन की कड़ी में महिलाएं पेड़ों से चिपक कर रोईं, जबकि अगले दिन पेड़ों को रक्षा सूत्र भी बांधे गए, अब इसी कड़ी में कैंडल मार्च निकाला जाएगा. 

यह है सरकार की प्लानिंग
तुलसी नगर और शिवाजी नगर की 297 एकड़ जमीन पर 2378 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में मंत्री-विधायक और अफसरों के लिए बंगले फ्लैट बनाए जाना है. इसके लिए 2267 सरकारी बंगलों और मकानों को भी तोड़ा जाएगा. इस जमीन पर मंत्रियों के लिए 30 बंगले, 16 फ्लैट और 230 विधायकों के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे. साथ ही 3480 अफसरों के बंगले और मकान भी बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट के लिए 29 हजार पेड़ों का काटा या शिफ्ट किया जाना है, जिसका विरोध हो रहा है. 

शिवराज-सिंधिया से भी की अपील
हरे-भरे पेड़ों को बचाने के लिए एबीवीपी सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अपील की. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक्सीलेंस स्कूल के पास कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोका और उनसे कहा कि हमारे 29 हजार पेड़ बचा लीजिए. जिस पर शिवराज ने कहा कि जब तक मैं हूं कोई पेड़ नहीं कटेगा. वहीं सिंधिया ने भी पेड़ नहीं कटने देने की बात कही.

2017 से कई कॉलेजों ने जमा नहीं किया GST, यूनिवर्सिटी को लगी 22 करोड़ की चपत, कैसे हुई लापरवाही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget