एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयानों पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस से कर दी ये बड़ी मांग

Rahul Gandhi Statements: राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने वहां पर कुछ ऐसे बयान दिए जिसके बाद वो बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस  को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं और वहां दिए बयानों को लेकर वो बीजेपी के निशाने पर हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर किया पोस्ट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर लिखा, "आज से 130 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने उद्बोधन के माध्यम से भारत की एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक छवि पूरे विश्व में निर्मित की थी. इसके बाद एक सदी तक कई महानुभावों ने इस संस्कृति को आगे बढ़ाकर कर देश की सकारात्मक छवि सुदृढ़ की. "

इसके आगे उन्होंने कहा, "लेकिन पिछले कुछ सालों से दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के कई नेता लगातार अपनी राजनीतिक असफलता और कुंठा के कारण देश विरोधी बयान विदेशी धरती पर दे रहे हैं, वे अपने निजी स्वार्थ में चक्षुहीन हो चुके हैं और मातृभूमि को अपमानित करने से भी चूक नहीं रहे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका में माननीय प्रधानमंत्री जी व देश पर दिए गए असत्य बयानों की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है. उनके मन-मंदिर व हृदय में चीन रच बस गया है, तभी केवल चीन की प्रशंसा अंतरराष्ट्रीय मंच पर करते रहते हैं. सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी को अपने नेता के चीन समर्थित व देश विरोधी बयानों के लिए राष्ट्र से माफ़ी माँगनी चाहिए."

पीएम मोदी को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस बार भारत में आम चुनाव के नतीजों ने ‘मोदी का विचार’ ध्वस्त कर दिया और प्रधानमंत्री द्वारा पैदा किया गया ‘डर’ गायब हो गया और ‘इतिहास’ बन गया. उन्होंने सोमवार को जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी और वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया के एक उपनगर हर्नडॉन में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सभी को समान अवसर उपलब्ध नहीं थे और उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सत्तारूढ़ गठबंधन ध्वस्त हो गया, 

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद चीजें बदल गयी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी द्वारा पैदा किया डर एक सेकंड में गायब हो गया. उस डर को पैदा करने में कई साल लग गए, बहुत सारी योजनाएं बनायी गयी और काफी पैसा लगाया गया लेकिन इसे खत्म होने में केवल एक सेकंड लगा.’’ उन्होंने कहा, "मैं आपको बता दूं कि मोदी का विचार - 56 इंच का सीना, ईश्वर से सीधा जुड़ाव- सब गायब हो गया, अब यह इतिहास है.’’ 

राहुल गांधी ने चीन पर क्या कहा?

वहीं चीन पर उन्होंने कहा कि वैश्विक उत्पादन में चीन का प्रभुत्व है इसलिए वह बेरोजगारी का सामना नहीं कर रहा है जबकि भारत और अमेरिका समेत पश्चिमी देश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं.  रविवार को डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही. उन्होंने कहा कि चीन में निश्चित रूप से रोजगार की समस्या नहीं है. (पीटीआई इनपुट के साथ)

MP: ग्वालियर में आर्म्स नियमों का उल्लंघन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक शस्त्र करना होगा सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget