एक्सप्लोरर

Jabalpur News: बारिश और ओले ने बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, जानें कहां कितनी हुई बारिश

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और ओले ने कहर ढा दिया है. दिन में ही अंधेरा छा गया. यहां जानें कहां-कहां कितनी बारिश हुई और कैसे अचानक बदला मौसम.

Jabalpur News: बारिश और ओले ने जबलपुर में मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है. सुबह 11 बजे के आसपास यहां का मौसम अचानक से बदल गया और दिन में ही अंधेरा छा गया. मौसम बदलते ही गरज-चमक के साथ बारिश भी शुरू हो गई. देखते ही देखते ओले गिरने लगे. शहर में तो कम ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई है. हालांकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ लेकिन बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई. यहां आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अनुमान जाहिर किया था.

जबलपुर और आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह सूर्य के दर्शन नहीं हुए. बादलों ने सूर्यदेवता को घेर रखा था. सुबह 11 बजे की आसपास आसमान में काले बादलों का जबरदस्त डेरा जमने लगा और दिन में ही रात का नजारा दिखने लगा. कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. शहर में कई जगह ओले गिरने लगे. लेकिन ओलों का असली कहर ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला. खेतों में ओले की चादर बिछ गई. किसानों का कहना है कि ये ओले मटर सेहत अन्य दलहनी फसलों के लिए नासूर हैं.



Jabalpur News: बारिश और ओले ने बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, जानें कहां कितनी हुई बारिश

 

प्रदेश के चार प्रमुख शहरों का तापमान-

भोपाल- अधिकतम 25.7(+1) न्यूनतम 11.1(0)डि.से. 

इंदौर- अधिकतम 26.8(0) न्यूनतम 13.4(+3) डि.से. 

जबलपुर-अधिकतम 26.2(+2) न्यूनतम 11.5(+1) डि.से. 

ग्वालियर- अधिकतम 23.6(+1) न्यूनतम 11.8(+5) डि.से. 

क्या चेतावनी दी थी मौसम विभाग ने 

मौसम विभाग ने दो दिन पहले के पूर्वानुमान में कहा था कि पश्चिमी विक्षोभ (WD as Cyclonic Circulation 3.1 km AMSL) अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है,जिसके प्रभाव से  प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण (Induced Cyclonic Circulation)दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है. इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन (Trough)भी गुजर रही है. साथ ही दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर भी चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic circulation)अभी सक्रिय है. इनके कारण और 28-29 दिसंबर को मुख्यतः उत्तरी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा,ओलावृष्टि और तड़ित झंझावात की संभावनाएं बनी हुई हैं.


Jabalpur News: बारिश और ओले ने बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, जानें कहां कितनी हुई बारिश

पिछ्ले 24 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश (West MP) हुई इतनी मिमी बारिश

नीमच (मनासा - 35, जावद - 31, मरूखेड़ा East-26, सिटी West - 25.

मंदसौर (भानपुरा - 34.8, शामगढ़ - 24.4, गरोठ - 24.4, सुवासरा - 21, मल्हारगढ़ - 18, संजीत - 18, सीतामऊ - 7.2, सिटी - 5, कयामपुर - 3, धुंधड़का - 2)

श्योपुर कलां (बड़ौदा - 25, सिटी - 19.2, कराहल - 11.5, विजयपुर - 8, वीरपुर - 2)

शिवपुरी (कोलारस - 20, पिपरसमा KVK - 14, बदरवास - 14, पोहरी - 12, पिछोर - 11, सिटी - 11, बैराड़ - 9, नरवर - 8.5, करैरा - 5.5, खनियाधाना - 7)

गुना (सिटी West - 13.2, राघौगढ़ - 10, आरोन - 7, KVK - 7, कुम्भराज - 2, सिटी East - 1.5, बमोरी - 1),

रतलाम (ताल - 11, आलोट - 10, जावरा - 3),

अशोकनगर (ईसागढ़ - 11, आंवरी KVK - 8.5, सिटी - 8, चंदेरी - 4),
दतिया (सिटी - 10, भांडेर - 2)
राजगढ़ (सिटी - 9.1, पचौर - 9, ब्यावरा - 8.4, KVK - 7.5, नरसिंहगढ़ - 7, जीरापुर - 2, खिलचीपुर - 1),
विदिशा (कुरवाई - 7.5, सिटी East - 4.5)
ग्वालियर (घाटीगांव - 7, सिटी - 3.8, डबरा - 2, भितरवार - 0.3)
आगर (सुसनेर - 7)
भोपाल (बैरागढ़ - 6.2, बैरसिया ARG - 5, सिटी - 1.3)
मोरेना(सबलगढ़ - 3, कैलारस - 2, जौरा - 2, सिटी - 1)
भिंड (गोहद - 1.5, मौ - 1.4, मिहौना - 1.1, सिटी - 1, लहार - 1, रौन - 1, गोरमी - 1)
रायसेन (सिटी - 1.2)
सीहोर (scattered trace)

पूर्वी मध्य प्रदेश (East MP)

सागर (लह्दारा KVK - 5)
छतरपुर  (मऊ सहानिया KVK - 3.5, नौगांव - trace
बालाघाट (परसवाड़ा - 3.4, मलाजखंड - trace
निवाड़ी (पृथ्वीपुर - 3, सिटी - 2)
टीकमगढ़ (सिटी - 2)
ओरछा (4.0)

इसे भी पढ़ें :

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम की मार, कड़ाके की ठंड के बीच हो रही है बारिश

MP Board Class 10 & 12 Exams 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अब इस तारीख तक कर सकते हैं एप्लीकेशन में सुधार, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget