एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में पैरामेडिकल कॉलेजों में स्कॉलरशिप घोटाले पर कुर्की के आदेश, FIR भी होगी दर्ज

जबलपुर में पैरामेडिकल कॉलेजों के खिलाफ गरीब छात्रों की स्कॉलरशिप डकारने के मामले में एफआरआई दर्ज कराई जा रही है. घोटाले की रकम वसूल करने के लिए कुर्की के भी आदेश दिए गए हैं.

Madhya Pradesh News: जबलपुर (Jabalpur) में गरीब छात्रों की स्कॉलरशिप डकारने वाले पैरामेडिकल कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. इसके साथ ही उनसे घोटाले की रकम वसूल करने के लिए कलेक्टर द्वारा आरआरसी भी जारी की जा रही है. जबलपुर में स्कॉलरशिप के घोटालेबाज कॉलेजों की संख्या ढाई दर्जन के आसपास है और घोटाले की रकम 2 करोड़ रुपये से ऊपर है.

दोषी कॉलेजों पर हो कार्रवाई
कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैयाराजा टी ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों की एक बैठक लेकर साथ किया. जिन भी पैरामेडिकल कॉलेजों में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मामले में अनियमितताएं हुई है, उनके खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाए. इसके साथ ही उनसे राशि की वसूली के लिए जरूरी हो तो कुर्की (RRC) की कार्रवाई भी की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषी कॉलेजों को छोड़ा न जाए.

पैरामेडिकल कॉलेजों से वसूली
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बुधवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कहा कि पैरामेडिकल कॉलेजों से राशि की वसूली हेतु आरआरसी जारी की जाए. वसूली न हो पाने की स्थिति में उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाए. बैठक में पैरामेडिकल कॉलेजों को स्वीकृत पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप की चल रही जांच में अभी तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे.

क्या है मामला?
यहां बता दें कि साल 2010 से 2014 तक प्रदेश के सैकड़ों पैरा मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में करोड़ों का घोटाला किया गया था. इस मामले में युवा अधिवक्ता विशाल बघेल ने 2015 में जबलपुर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी. इसके बाद सरकार ने स्कॉलरशिप घोटाले की जांच लोकायुक्त को सौंप दी थी. 

लंबे समय तक यह मामला दबा कर रखा गया लेकिन जनवरी 2022 में विशाल बघेल ने आरटीआई के माध्यम से घोटाले से जुड़े सभी तथ्यात्मक रिकॉर्ड निकाला. साथ ही एक बार फिर हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी. जब हाईकोर्ट से सरकार को नोटिस जारी हुआ तो वह फिर नींद से जागी और घोटाले बाजों से रिकवरी के लिए कमर कसी.इस मामले में राजनीतिक दलों के सफेदपोश नेताओं के नाम भी घोटाले बाजों की लिस्ट में शामिल है.

ये भी पढ़ें-

Indore News: इस मंदिर में अब लगेगा 20 लाख रुपये की थाली में छप्पन भोग, जानिए-किसने दी इतनी चांदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget