एक्सप्लोरर

Jabalpur News: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर कई लोगों को मारी टक्कर, 6 घायल

Jabalpur Accident News: हादसे में मेट्रो बस ने ई-रिक्शा,ऑटो रिक्शा समेत कई बाइकों को भी टक्कर मारी है. वहीं, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Jabalpur Bus Driver Heart Attack: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है. जबलपुर के दमोह नाका इलाके में शुक्रवार, 2 दिसंबर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मेट्रो बस अनियंत्रित होकर राहगीरों को ताबड़तोड़ टक्कर मारने लगी. राह चलते लोगों और गाड़ियों को ठोकर मारने के बाद बस सड़क किनारे जा खड़ी हुई. इस हादसे को जिसने भी देखा उसके, रोंगटे खड़े हो गए. 

डॉक्टर्स ने बस ड्राइवर को मृत घोषित किया
लोगों को पहले तो लगा कि बस ड्राइवर शराब के नशे में है, लेकिन जब लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पाया तो हैरान हो गए. मेट्रो बस के ड्राइवर को लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे में 6 राहगीर घायल, एक गंभीर
जानकारी के मुताबिक, चालक को बस चलाते समय हार्ट अटैक आ गया था, जिससे वह बस पर कंट्रोल नहीं रख सका. स्थानीय पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि इस हादसे में मेट्रो बस चालक ने ई रिक्शा,ऑटो रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को भी टक्कर मारी है. हादसे में छह राहगीरों को चोटे आई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. 

वहीं, मेट्रो बस चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है. सुबह के वक्त बस ड्राइवर को इस तरह हार्ट अटैक आना वाकई लोगों के लिए हैरानी और चिंता की बात है. प्रत्यक्षदर्शी शंकरलाल के अनुसार, हादसा और भी बुरा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते बस सड़क किनारे जा खड़ी हुई.

सर्दियों के मौसम में बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा
अमूमन देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ जाती हैं. मेडिकल कॉलेज के स्कूल ऑफ एक्ससिलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र भार्गव के मुताबिक, इस मौसम में सभी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. हमेशा गर्म कपड़े पहनकर रखें और कान-सिर को भी अच्छे से ढंकें. 40 साल से ऊपर वालों को नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: महिला अपनी ननद से रखती थी ईर्ष्या, इसलिए मासूम भांजे को पानी की टंकी में डुबोकर उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget