एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर के आरटीओ के पास काली कमाई का खुलासा, आय से 650 गुना रकम बरामद

MP News: EOW एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, देर रात तक की छानबीन में पता चला, RTO संतोष पाल की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) (EOW) की टीम ने बुधवार की रात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) (RTO) संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की. शुरुआती छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है. ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित उनके आलीशान घर पर कार्रवाई की गई. इस दौरान टीम को उनके नाम पर आधा दर्जन आशियानों और फार्महाउस सहित लग्जरी कारें होने की जानकारी मिली है. 

अधिकारी ने क्या बताया
ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार आरटीओ संतोष पाल और उनकी लिपिक पत्नी रेखा पाल के पास बेतहाशा संपत्ति होने की शिकायतें मिली थीं, जिसका निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा सत्यापन कराया गया. देर रात तक की छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ संतोष पाल की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है.

Jabalpur News: जबलपुर के आरटीओ के पास काली कमाई का खुलासा, आय से 650 गुना रकम बरामद

Singrauli News : क्लास में आगे बैठने पर दलित छात्रा की शिक्षिका ने की पिटाई, कलेक्टर के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

क्या-क्या मिली संपत्ति
ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान आरटीओ के पीपी कॉलोनी ग्वारीघाट में 1247 वर्गफीट के घर के दस्तावेज मिले हैं. इसी प्रकार शंकर शाह वार्ड में 1150 वर्ग फीट, शताब्दीपुरम (एमआरफोर रोड) पर 10 हजार वर्ग फीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्ग फीट और गढ़ाफाटक में 771 वर्गफीट के घर के अलावा ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड पर 1.4 एकड़ भूमि पर बने फार्म हाउस की जानकारी भी मिली है.


Jabalpur News: जबलपुर के आरटीओ के पास काली कमाई का खुलासा, आय से 650 गुना रकम बरामद

शुरू होगी कार्रवाई
जांच के दौरान ही आरटीओ द्वारा क्रय की गयी आई-20 कार (क्रमांक एमपी 20 सीबी 5455), स्कॉर्पियो (क्रमांक एमपी 20 एचए 8653), पल्सर बाइक (क्रमांक एमपी 20 एनएफ 2888) और बुलेट (क्रमांक एमपी 20 एमएसजेड 5455) के दस्तावेज भी मिले हैं. इस कार्रवाई में मिले दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा अर्जित संपति और व्यय का आकलन करने संबंधी कार्रवाई भी शुरू की जाएगी.

Jabalpur News: जबलपुर का मिष्ठान क्लस्टर प्रोजेक्ट अटका, अब तक जरूरत से आधी जमीन मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget