एक्सप्लोरर

MP News: ऑपरेशन के दौरान बीजेपी की पूर्व पार्षद की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Jabalpur News: पाटन वार्ड नंबर-10 निवासी 35 वर्षीय पिंकी चढ़ार पति राजेंद्र चढ़ार नसबंदी ऑपरेशन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गईं थी. नसबंदी के लिए आई अन्य महिलाओं के क्रम में उनका नंबर आखिरी था.

Jabalpur Former BJP Councilor Died: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. महिला बीजेपी की पूर्व पार्षद थी. घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. महिला के परिजनों ने जांच की मांग की है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला हार्ट अटैक का लग रहा है. मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा.

दरअसल,जिले के पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार (8 जनवरी) को आयोजित नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के दौरान बीजेपी की पार्षद पिंकी चढ़ार (35 वर्ष) की तबियत बिगड़ गई. महिला के गिरती हालत देख चिकित्सकों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. यहां महिला ने कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया. मृतका के भाई राहुल का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही की गई है, जिससे उसकी बहन की मृत्यु हुई है.

ऑपरेशन  दौरान बिगड़ने लगा स्वास्थ्य 
जानकारी के अनुसार पाटन वार्ड नंबर-10 निवासी 35 वर्षीय पिंकी चढ़ार पति राजेंद्र चढ़ार नसबंदी ऑपरेशन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थीं. नसबंदी के लिए आई अन्य महिलाओं के क्रम में उनका नंबर आखिरी था. तकरीबन शाम 4:30 बजे ऑपरेशन के लिए उन्हें बुलाया गया, लेकिन इस दौरान उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा. पाटन बीएमओ डॉ. आदर्श विश्नोई के मुताबिक ऑपरेशन की शुरुआत में कट लगाने के तुरंत बाद महिला शॉक में चली गईं थी. तकनीकी रूप से सर्जरी शुरू भी नहीं हुई थी.

सिर से उठा मां का साया
इसके बाद महिला को सीपीआर और अन्य जीवन रक्षक दवाएं दी गई, लेकिन स्थिति में सुधार न होने के बाद तुरंत मेडिकल रेफर किया गया. जहां महिला को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया और रात करीब 8:15 बजे मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई. सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा का कहना है कि मृत्यु का वास्तिक कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगा. जानकारी के अनुसार मृतक पिंकी की दो संताने हैं.इनमें एक 4 साल की लड़की और एक 2 साल का बेटा है. घर पर पति के अलावा सास हैं. मृतका पाटन के वार्ड नंबर-10 से बीजेपी की पार्षद रह चुकी हैं.

शिविर में हुए 28 ऑपरेशन
पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयोजित हुए नसबंदी शिविर में 28 ऑपरेशन किए गए. जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. शोभा चोपड़ा एवं टीम द्वारा ऑपरेशन किए गए. प्रबंधन ने बताया कि बीते तीन माह में नसबंदी के 713 ऑपरेशन हुए हैं, लेकिन कोई केस बिगड़ने की बात सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: MP News: वीडी शर्मा ने भगवान कृष्ण को दिया श्रीराम के मंदिर आने का आमंत्रण, समर्थकों के साथ मंदिर में रखे पीले चावल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget