एक्सप्लोरर

Jabalpur Blast Case: 8 दिन बाद भी शमीम कबाड़ी पकड़ से है दूर, बेटा भी नहीं खोल रहा राज, पुलिस की बढ़ी उलझन

Jabalpur News: जबलपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. कबाड़खाने में विस्फोट का मुख्य आरोपी शमीम पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है. बता दें कि कबाड़खाने में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी.

MP News: जबलपुर शहर में एक हफ्ते पहले कबाड़खाने में विस्फोट का मुख्य आरोपी शमीम पुलिस पकड़ से बाहर है. सूत्रों का कहना है कि धमाका कथित तौर पर महाराष्ट्र के आमला एयरफोर्स स्टेशन से आए पुराने बम से हुआ था. आरोपी शमीम कबाड़ी पर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 24 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

बताया जाता है कि शमीम कबाड़ी को एक भी मामले में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हर मामले में अदालत के सामने हाजिर होकर जेल गया था. दरअसल, खजरी-खिरिया बायपास स्थित हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के कबाड़खाने में 25 अप्रैल को हुए विस्फोट की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है.

जांच में जुटी एनआईए, एसपीजी और पुलिस टीम कबाड़खाने से बरामद विस्फोटक को देखकर हैरान है. जांच में आर्मी के बमों के खोखे भी मिलने की बात सामने आयी है. 10 साल पहले कबाड़ खरीदे गए थे. गुरुवार (2 मई) को भी जांच टीम ने विस्फोटक के कुछ हिस्सों को नष्ट करने की कार्रवाई की. वहीं, पुलिस रिमांड पर लिए गए कबाड़ी के बेटे फहीम से भी गहन पूछताछ की गई.

जांच एजेंसियों के हाथ अब तक खाली

बता दे कि करीब दस हजार वर्गफीट में फैले कबाड़खाने में 25 अप्रैल की दोपहर जोर का धमाका हुआ था. धमाके की गूंज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी. घटना के बाद कबाड़खाने में मौजूद दो मजदूरों का पता नहीं चल सका है. भोलाराम भूमिया और खलील के मरने की आशंका जताई गयी है.

भोपाल से डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस ने शमीम कबाड़ी के पुत्र फहीम और पार्टनर सुल्तान को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान कबाड़ से करीब साढ़े 3 सौ छोटे बड़े बमों के खोखे बरामद किए गए थे. अब विस्फोटक को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है.

मामले में गिरफ्तार शमीम कबाड़ी के पुत्र फहीम और पार्टनर सुल्तान को 5 दिन की पुलिस रिमांड मिली थी. एक मई को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने फहीम को दोबारा दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. रिमांड के दौरान फहीम से विस्फोटक की जानकारी ली गयी. पूछताछ के बाद भी विस्फोट का राज नहीं सुलझ सका है.

रडार पर शमीम की चल-अचल संपत्ति 

विस्फोट के बाद फरार हुए शमीम कबाड़ी का 8 दिन बाद भी अभी तक सुराग नहीं लगा है. पुलिस की टीमें लगातार खोज में जुटी हैं. उसकी चल-अचल सम्पत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है. अब तक आरोपी शमीम के दर्जनों करीबियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा चुकी है.

पूछताछ में फहीम ने आयुध निर्माण और एयरफोर्स आमला से स्क्रैप खरीदी की जानकारी दी. पुलिस को जानकारी लगी है कि फर्म छत्तीसगढ़ के कई निजी और सरकारी संस्थानों से भी स्क्रैप खरीद करती थी. जांच टीम अब आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों-कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

क्या शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दे पाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा? जानें उनकी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget