एक्सप्लोरर

इंदौर में लगे पोस्टर 'BJP विधायकों की रक्षा कौन करेगा?', बीजेपी ने दिया जवाब

MP News: कांग्रेस ने बीजेपी विधायकों पर माफिया के डर का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कांग्रेस के नेता के भतीजे के महिला पुलिस अधिकारी के साथ व्यवहार का हवाला देते हुए जवाब दिया है.

Indore News: इंदौर में कांग्रेस ने बीजेपी के पांच विधायकों के पोस्टर लगाकर स्लोगन दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की रक्षा कौन करेगा? इसका जवाब देते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि कांग्रेस करेगी. अभी इन पोस्टरों को लेकर राजनीतिक गर्मा गई है.  भारतीय जनता पार्टी ने भी इसका जवाब दे दिया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राज में माफिया काफी मजबूत हो गया है. ऐसी स्थिति में सरकार के विधायकों को अपनी जान बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों के पैर पकड़ रहे हैं. 

यही वजह है कि एक विधायक ने तो इस्तीफा तक लिख दिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव कह रहे हैं कि महिलाएं असुरक्षित हैं, जबकि अजय विश्नोई ने शराब माफिया के आगे सरकार के दंडवत होने की बात सार्वजनिक रूप से लिखी है. उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री सार्वजनिक रूप से मान चुके हैं कि गली-गली में नशा बिक रहा है. 


इंदौर में लगे पोस्टर 'BJP विधायकों की रक्षा कौन करेगा?', बीजेपी ने दिया जवाब

ऐसे में बीजेपी के विधायक ही डरे हुए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसी के चलते कांग्रेस में गांधी भवन स्थित कार्यालय पर विधायकों को आमंत्रित करते हुए पोस्टर लगाए हैं. पोस्टर में यह भी लिखा गया कि कांग्रेस उनकी रक्षा करेगी. 

पोस्टर में पांच विधायकों के फोटो
कांग्रेस कार्यालय पर जो फोटो लगाया गया है उसमें पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव अजय विश्नोई, विधायक प्रदीप पटेल, बृज बिहारी पटेरिया और संजय पाठक का नाम के साथ फोटो लगाया गया है. इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोटो भी लगाकर लिखा गया है "डरो मत".

जिनके घर शीशे के उन्हें पत्थर नहीं फेंकना चाहिए- बीजेपी
इंदौर के भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता दीपक जैन का कहना है कि कांग्रेस के नेता के भतीजे ने जो महिला पुलिस अधिकारी के साथ शर्मसार करने वाला व्यवहार किया है. उस पर कांग्रेस को मंथन करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं. वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेकते हैं. कांग्रेस नेता के भतीजे ने जो व्यवहार किया है, वह कांग्रेस की विचारधारा को प्रदर्शित करता है.

यह भी पढ़ें: रावण की भक्ति में लीन है इंदौर का ये परिवार, 10 तारीख को 10 बजे बनाया अनूठा मंदिर, बच्चों के नाम 'लंकेश, शूर्पणखा और मेघनाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget