एक्सप्लोरर

Indore Metro: बस कुछ महीनों का इंतजार और! इंदौर में दौड़ने वाली है मेट्रो, अगस्त में शुरू होगा ट्रायल

Indore Metro Trial: मेट्रो के काम को लेकर 4 फरवरी को समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया था. अधिकारियों की मानें तो मेट्रो का आधा से ज्यादा काम पूरा हो गया है.

MP News: इंदौर में अगस्त माह में मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा. इसे लेकर मेट्रो का काम और तेजी से किया जा रहा है. वहीं 4 फरवरी को समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी हालत में अगस्त में मेट्रो का शुभारंभ किया जाए. आने वाले 6 महीने में मेट्रो इंदौर में दौड़ने लगेगी. मध्य प्रदेश सरकार और इंदौर के लिए बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल की प्रगति को लेकर शनिवार को इंदौर में एक महत्वपूर्ण बैठक के साथ निरीक्षण भी किया गया. इस बैठक में इंदौर में चल रही मेट्रो की तैयारियों को लेकर अधिकारी और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए. सितंबर 2023 तक ड्राई रन के लक्षित उद्देश्यों को लेकर सांसद शंकर लालवानी और मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान कांट्रेक्टर के साथ मेट्रो रेल से जुड़े अधिकारियों ने तैयारियों से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया.

तेजी से चल रहा काम

इस बैठक में इंदौर सांसद लालवानी ने बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों के मॉडल की जानकारी ली गई. साथ ही मॉडल को आकर्षक, जन सुविधाओं के मद्देनजर तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए. बैठक में सुपर कॉरिडोर के आगे के डिजाइन और ड्राइंग को भी जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने का निर्देश दिया गया. ताकि निर्माण कार्य व्यवस्थित पूरा किया जा सके, अब तक किया गया कार्य संतोषजनक है. उन्होंने कहा कि सीएम की मंशा के अनुसार सितंबर, 2023 में रन की स्थिति में होंगे.

वहीं इंदौर सांसद शंकरलालवानी ने बताया कि पिछले दिनों जिस तेजी से मेट्रो का काम कॉरिडोर पर चल रहा था. उसी दौरान भारतीय प्रवासी सम्मेलन और इंवेस्टरमिट के जाने से भी मेट्रो का काम तेजी से चला है. मुख्यमंत्री ने मंशा जाहिर की है कि मेट्रो का काम जल्द से जल्द पूरा करें. मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है. यह एक मात्र स्टेशन है, जहां तीन लेन बनाई जा रही है. दो लेन आने-जाने की और एक लेन डिपो से कनेक्ट होगी. पहले चरण के तहत सुपर कॉरिडोर पर 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सितंबर 2023 में ट्रायल रन किया जाना है. 

आधा से ज्यादा काम पूरा

फिलहाल अभी यहां 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 40 फीसदी काम बाकी है. वहीं ट्रायल रन में आठ महीने का समय बचा है. सिविल वर्क के अलावा इसमें पटरियां, कोच आने सहित अन्य काम होना बाकी है. चूंकि यह प्रक्रिया भोपाल से की जा रही है फरवरी के दूसरे सप्ताह में पटरियां इंदौर पहुंच जाएगी. इसके बाद इन्हें बिछाने का काम किया जाएगा. यही कारण है कि प्रबंध संचालक सतत कार्य प्रगति की निगरानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः MP Election 2023: बीजेपी और कांग्रेस के भाग्य का फैसला करेगा दलित और आदिवासी वोट बैंक, ग्वालियर बना राजनीति का शक्ति केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget