एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर के आरआर कैट में घूमते दिखे दो तेंदुए, वन विभाग ने एक को किया पिंजरे में कैद

Indore News: वन विभाग द्वारा लोगों की सुरक्षा को लेकर खुले में घूम रहे खतरनाक पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी है. इस बीच इंदौर के आरआरकेट में घूम रहे तेंदुए को विभाग द्वारा पकड़ लिया गया है.

Leopard Rescued In Indore: इंदौर के आरआर कैट में घूम रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर ही लिया. पिछले 5 दिनों से या तेंदुआ वन विभाग को परेशान कर रहा था और लोगों में दहशत फैली हुई थी. आज इस तेंदुए को वन विभाग के पिंजरे में बंद करके इंदौर की चिड़ियाघर लाया गया जहां उसका परीक्षण किया जा रहा है. दरअसल तेंदुआ भूखा था और खाने की तलाश में भटक रहा था इसी दौरान वह पिंजरे में कैद हो गया.

वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरआर कैट में दो तेंदुए घूमने की जानकारी 10 मार्च को मिली थी. उसके बाद यहां पिंजरा लगाया गया और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई. 5 दिन की मेहनत के दौरान लगातार इन दोनों तेंदुए की सर्चिंग की गई और अब कॉलोनी के सघन क्षेत्र में दो पिंजरे भी लगाए गए थे. इनमें से एक पिंजरे में एक तेंदुआ पकड़ में आ गया है.

अभी पकड़ में नहीं आया दूसरा तेंदुआ
जो तेंदुआ पकड़ में आया है उसकी उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है. पिंजरे में मवेशी को देखकर तेंदुआ उसके अंदर घुसा और कैद हो गया. तेंदुए को इंदौर के चिड़ियाघर भेजा गया है. वहीं अन्य तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे और लगाए गए हैं. दरअसल दूसरा तेंदुआ अभी पकड़ में नहीं आया है. इधर चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने कहा कि जिस तेंदुए को चिड़ियाघर में लाया गया है, उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है.

ऐसा है आरआर केट कैंपस
इंदौर का आरआर कैट कैंपस 1500 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है इसमें खुला क्षेत्र भी है और जंगल की तरह शक्ल ले चुका है. इसलिए यहां पर तेंदुए घूमते हैं. इस कैंपस में 1000 से ज्यादा परिवार रहते हैं. इस पूरे कैंपस की सुरक्षा सीआईएसएफ के पास है. हालांकि यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ नजर नहीं आ रहा है. जिस स्थान पर तेंदुआ देखे गए थे वहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इंदौर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, अंतर सिंह दरबार और पंकज संघवी BJP में शामिल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget