एक्सप्लोरर

Indore: दिल्ली की घटना का इंदौर में असर, बेसमेंट में चल रहे संस्थान हो रहे सील

Indore News: इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने कहां की अब सिटी के अंदर चल रहे ऐसे संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जो छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं और बेसमेंट में चल रहे हैं.

Indore Latest News: दिल्ली के एक आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की मौत पर संज्ञान लेते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने भी ऐसे संस्थानों के खिलाफ एक्शन लेने के संकेत दिएह हैं. इंदौर में ऐसे स्थानों को खोजा जा रहा है जहां बेसमेंट में कोचिंग संस्थान चल रहे हैं. इसके अलावा, बेसमेंट में लाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं को चलाया जा रहा है. 

पिछले दो दिन से इंदौर जिला प्रशासन इस अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है. अभी तक तीन दर्जन से ज्यादा संस्थान सील किए जा चुके हैं. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहां की अब ऐसे संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जो छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं.

दिल्ली के राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर की तरह इंदौर के भवर कुआं भी कई कोचिंग संस्थान हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं. जूनी इंदौर के एसडीम घनश्याम धनगर इन सभी कोचिंग संस्थानों में जाकर वहां के हालात देख रहे हैंत्र. साथ ही लापरवाही मिलने पर उन्हें तुरंत सील भी कर रहे हैं.

संस्थान के संचालकों को एक महीने की मोहलत

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि इंदौर में बेसमेंट में जिस तरह से नियमों के खिलाफ जाकर निर्माण किया गया है, वह अवैध है और उसे हटाने के लिए भवनों के मालिक अथवा संस्थानों के संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं. संस्थान के संचालकों और भवन मालिकों को एक महीने का समय दिया जा रहा है. ताकि संबंधित व्यक्ति बेसमेंट में किए गए अवैध निर्माण को अपने स्तर पर हटा ले. ऐसा न करने पर इंदौर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम इन अवैध अतिक्रमण को हटाएगी और संस्थान अथवा व्यक्ति पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

बता दें कि शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है. वाहनों को पार्क करने के लिए लोग सड़क का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होता है. ऐसे में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि अब ऐसी जगह पर जहां पर बेसमेंट है, वाहनों को बेसमेंट में ही पार्क करने के लिए कहा जाएगा. जो बेसमेंट भरे हुए हैं, उन्हें खाली करवा कर वहां दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी. इससे शहर में यातायात से जुड़ी समस्याएं भी कम होगी. 

इन चौराहों की बदलेगी सूरत 

  • रेडिसन चौराहा पर सर्विस रोड़ की इंट्री होगी बंद. फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए डीपीआर तैयार.
  • सत्य साईं चौराहे पर बनेगा लेफ्ट टर्न.
  • विजय नगर चौराहा की हो रही रिडिजाइनिंग.
  • पाटनीपुरा चौराहा पर लगी प्रतिमा को स्थानांतरित और रोटरी हटाने का प्लान.
  • इंडस्ट्री हाउस तिराहे पर लेफ्ट टर्न के लिए खाली करवाई गई जगह.
  • बायपास मार्ग बिचौली में आईलैंड के डिसमेंटलिंग का कार्य जारी. 

Ujjain News: उज्जैन में लगा जन संवाद कैंप, लोगों की समस्या सुन हल निकालेंगे अधिकारी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget