एक्सप्लोरर

Indore Accident: देर रात अचानक मकानों में जा घुसा बेकाबू कंटेनर, 5 घरों को रौंदा, एक की मौत!

Indore Container Accident: खुड़ेल पुलिस के अनुसार घटना बीती रात करीब 2.00 बजे की है, जब मृतक शंकरलाल घर के बाहर से रहे थे. ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Indore Accident News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हुए भीषण सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी. वहीं, 6 परिवारों के आशियाने पूरी तरह से जमींदोज हो गए. हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है.

दरअसल, पूरी घटना सोमवार देर रात इंदौर के खुडेल थाना क्षेत्र के नेमावर रोड स्थित देवगुराड़िया की है, जहां एक कंटेनर अनियंत्रित होकर 6 घरों में जा घुसा. इसके कारण घर के बाहर सो रहे एक 50 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई. हालांकि, गनीमत रही कि बाकी लोग घर में सो रहे थे, जिससे वह मामूली रूप से घायल हुए. अचानक घुसे कंटेनर से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया. जेसे ही कंटेनर घर में घुसा तो दीवारे गिरने लगीं, जिससे कई लोग घायल हुए.

देर रात दो बजे हुआ ये हादसा
खुड़ेल पुलिस के अनुसार घटना बीती रात करीब 2.00 बजे की है, जब मृतक शंकरलाल (जो पेशे से ड्राइवर थे) घर के बाहर से रहे थे. ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बच्चे गोपाल, श्रवण और प्रतीक्षा सहित मृतक के भाई नरेंद्र और उनके बच्चे भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया है. 

जांच में सामने आया है कि कंटेनर का ड्राइवर नशे की हालत में था, जो ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका. इसके चलते यह भयानक हादसा हुआ है. वहीं, घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है.

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
गौरतलब है कि बीते दिनों अंधाधुन गति से चल रहे चार चालक ने 10 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें: MP: NSUI ने स्वास्थ्य मंत्री के बंगले पर चिपकाया पोस्टर- 'डॉ. बिकाऊ लाल चौधरी की तबादले की दुकान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget