एक्सप्लोरर

MP Politics: कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल पर CM शिवराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, धारा 294 तहत दर्ज हुई FIR

कांग्रेस सेवा दल की शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल पर IPC की धारा 294 के तहत मामला दर्ज हुआ है. शहर BJP अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कांग्रेस नेता पर CM शिवराज का अपमान करने का आरोप लगाया है.

Controversial Statement On CM Shivraj: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने इंदौर के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस उपायुक्त (DCP) सम्पत उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस के सेवा दल की शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल (Chandrashekhar Patel) के खिलाफ IPC की धारा 294 (अपशब्दों का इस्तेमाल) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत विजय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ आरोपों की जांच जारी है और उन्हें फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है. वहीं चश्मदीदों ने जानकारी दी कि पटेल ने बीजेपी नीत केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के शुक्रवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री चौहान के खिलाफ तब विवादास्पद बयान दिया, जब वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

IPC की धारा 188 के तहत दर्ज हुई FIR

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सत्यसाईं चौराहे पर इस प्रदर्शन में शामिल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अफसर का हुक्म नहीं मानना) के तहत अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि इस प्राथमिकी में आरोप है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए शासन-प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और इस प्रदर्शन के चलते यातायात जाम होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई.

इस बीच, मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता पटेल के विवादास्पद बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम डीसीपी कार्यालय के बाहर जुटकर आक्रोश जताया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान शहर बीजेपी अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कहा कि पटेल का बयान कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है और उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर पूरे प्रदेश का अपमान किया है. रणदीवे ने कहा कि बीते वर्षों में पटेल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और कांग्रेस को ऐसे नेता को पार्टी से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: MP: बजरंग बली के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स की पोशाक पर नरोत्तम मिश्रा मौन, दिग्विजय सिंह ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget