एक्सप्लोरर

Indore News: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी का प्रदर्शन, JCB पर चढ़कर जताया विरोध

MP News: मकानों को तोड़ने गए प्रशासनिक अमले और अक्षय कांति बम के बीच जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली. एमओजी लाइन में रहने वाले भूतपूर्व सैनिक परिवारों को पीएम आवास योजना के मकान दिए जा चुके हैं.

MP News: इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की प्रशासनिक अमले के साथ नोकझोंक हो गयी. स्मार्ट सिटी शाखा का अमला अवैध कब्जा के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा था.

मकानों को तोड़ने गए प्रशासनिक अमले और अक्षय कांति बम के बीच जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली. उन्होंने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया. एमओजी लाइन में रहने वाले भूतपूर्व सैनिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान दिए जा चुके हैं. चार भूतपूर्व सैनिक परिवार फिर भी घर खाली करना नहीं चाहते हैं.

कांग्रेस प्रत्याशी ने जेसीबी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

नगर निगम की टीम घरों से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी. खबर मिलने पर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये. उन्होंने कार्रवाई का विरोध जताया. विरोध प्रदर्शन के दौरान बम जेसीबी पर भी चढ़ गये. उन्होंने सैनिक परिवारों का समर्थन किया. अक्षय बम के विरोध को देखते हुए प्रशासनिक अमला बैकफुट पर आया. सैनिक परिवारों को सात दिनों का समय मकान खाली करने के लिए दिया है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने पर बम के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.

नगर निगम की कब्जा हटाने की कार्रवाई का विरोध

अक्षय बम को समझाइश देकर रवाना किया गया. बीजेपी का कहना है कि लोकसभा का चुनाव लड़ रहे अक्षय बम कभी किसी कांग्रेस के प्रदर्शनों में नजर नहीं आए. लोकसभा प्रत्याशी बनते ही बम क्रांतिवीर बनकर एमओजी पहुच गए और मोर्चा संभाल लिया.

स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांग सिंह ने बताया, एमओजी लाइन की कार्रवाई पूरी तरह कानून के तहत है. मकान में रहने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है. चार मकान से अवैध कब्जा कानूनी प्रक्रिया के तहत हटाए जा रहे थे. अब कार्रवाई का विरोध हुआ है. समय मांगने पर सभी को 8 दिन मकान खाली करने के लिए मिला है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में हम लोग गए थे. दोनों पक्षों को सुनने के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ. फैसला लिया गया कब्जे हटाए जाएंगे. विरोध को देखते हुए 8 दिन का समय दिया गया है. 

'कांग्रेस-सपा की आपसी खींचतान के कारण निरस्त हुआ नामांकन', जीतू पटवारी के आरोप पर वीडी शर्मा का पलटवार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget