एक्सप्लोरर

भविष्य में इंदौर की ट्रैफिक सहित कैसी होंगी दूसरी सुविधाएं? मास्टर प्लान के लिए कलेक्टर की अहम बैठक

Indore City Master Development Plan: इंदौर कलेक्टर ने 'इंदौर विकास योजना-2041' के तहत एक बैठक बुलाई. इस बैठक में इंदौर के सभी संगठनों और महासंघों ने भाग लेकर अपना कीमती सुझाव दिया.

Indore News Today: इंदौर में आस-पास के क्षेत्रों को शामिल करके महानगर के रूप में विकसित किया जा सकता है. इंदौर शहर की यातायात योजना को इस तरह से तैयार किया जा सकता है कि शहर की समस्या का पूरी तरह से समाधान हो सके. 

ये सुझाव शहर के विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने 'इंदौर विकास योजना-2041' (शहर का मास्टर प्लान) पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में दिए हैं कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर गुरुवार (30 मई) को यहां बैठक आयोजित की गई. 

इन संगठनों रहे मौजूद
बैठक में संयुक्त संचालक नगर और ग्राम्य नियोजन सुभाशीष बनर्जी सहित शहर के विकास संगठनों, इंदौर उत्थान अभियान समिति, अभ्यास मंडल, इंदौर अभिभाषक संघ, सेवा सुरभि, विश्व संवाद केंद्र, लघु उद्योग भारती सहित अन्य संस्थाओं और संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

इसी तरह कृषि उपज व्यापारी संघ, लोहा मंडी परिवहन औरव्यापारी संगठन, दाल मिल एसोसिएशन, अनाज मंडी व्यापारी संगठन, बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन, इंदौर ट्रक एसोसिएशन, अनाज-दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ आदि सगंठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

'मास्टर प्लान बनाने में सबसे लिया जाएगा सुझाव'
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर विकास योजना व्यापक विचार-विमर्श के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे जुड़े संगठनों और संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं. इसके अलावा देश के जाने-माने टाउन प्लानर्स से भी सुझाव लिए जा रहे हैं.

इंदौर कलेक्टर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि शहर का मास्टर प्लान बेहतर हो, जन सुविधाओं से युक्त हो और जनता के लिए उपयोगी हो. उन्होंने कहा कि इंदौर तेजी से बढ़ता हुआ शहर है, इसके आसपास के शहर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं. इंदौर को महानगर के रूप में विकसित करने की दृष्टि से शहर की विकास योजना तैयार की जाएगी.

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इंदौर को बेहतर शहर बनाने का हमारा प्रयास है. विकास योजना तैयार करने में सभी से सुझाव लिए जा रहे हैं. स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहर की नींव रखने के लिए योग्यता सूचकांक को बढ़ाना महत्वपूर्ण उद्देश्य है. विकास योजना शहर को विश्व स्तरीय कार्यस्थल और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेगी, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि के साथ समग्र आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा.

मास्टर प्लान में इस पर होगा विशेष ध्यान
शहर के विभिन्न क्षेत्रों को कुशल शहरी परिवहन प्रणाली से जोड़ने का भी प्रस्ताव है. विकास योजना में पर्यावरण उन्नयन और प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण सुधार और जैव विविधता पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर भी मास्टर प्लान में विशेष ध्यान दिया गया है. बैठक में मुख्य रूप से मंडियों, ट्रांसपोर्ट नगर, बस स्टैंड, आईएसबीटी, दाल मिल आदि को नए स्थानों के रूप में विकसित करने के संबंध में चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें: '100 दिन में बनेंगी तीन मॉडल सड़कें', मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायक और अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget