एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर युवाओं के बीच संघर्ष, एक की मौत

Madhya Pradesh: इंदौर में एक युवक को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना महंगा पड़ गया, उसे इसके लिए अपनी जान गंवानी पड़ी. इस घटना में दो तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये.

Indore News: सोशल मीडिया (Social Media) आज युवाओं की लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है. जहां वो अपनी लाइफ की हर अपडेट दोस्तों के साथ शेयर करते हैं. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि उनका ये शौक उनके लिए खतरनाक भी साबित हुआ है. ऐसी ही एक खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर से सामने आई है जिसके तहत एक युवक को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना इतना भारी पड़ गया कि इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

वीडियो अपलोड करने पर युवक की हत्या

दरअसल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीती रात राज खेड़ा नमक युवक को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया. सोसल मीडिया में कुछ आपत्तिजनक शब्दों के साथ अपलोड किए गए वीडियो को लेकर युवाओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में जहा 17 साल के राज खेड़े नामक युवक की मौत हो गई तो वहीं 3 अन्य युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

वीडियो को लेकर हुआ दो गुटों में विवाद

मृतक के परिजन दीपेश नायक ने बताया कि सोशल मीडिया में राज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के साथ एक वीडियो अपलोड किया गया था. जिसके बाद राज वीडियो डालने वाले युवक से अपने दोस्तों के साथ मिलने गया था. वहां किसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, युवक और उसके दोस्तो ने राज और उसके दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके चलते राज की मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी जानकारी परिवार के लोगों से मिली थी.

Bhopal News: पन्ना कलेक्टर की इस बात से भड़के सीएम शिवराज सिंह चौहान, सवाल पूछकर लगाई फटकार

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी कुंदन लाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है. जिसमें राज खेड़े नामक 17 साल के युवक की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पूरे मामले में जब परिजनों को जानकारी लगी तो वो भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को बरामद कर जिला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. फिलहाल परिजनों की शिकायत पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

गौतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब युवाओं में सोशल मीडिया को लेकर कोई विवाद हुआ हो. इससे पहले भी कई ऐसे मामलों में हत्या जैसी घटनाओं की खबर सामने आ चुकी है.

Khandwa News: लोग जिसे समझ रहे थे मामूली अजगर वो निकला भारत का सबसे जहरीला सांप, अधिकारी बोले- इसके काटने से कुछ ही घंटों में हो जाती है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget