एक्सप्लोरर

Indore Bomb Blast: इंदौर में दो गुटों में हुआ विवाद तो युवक ने भीड़ में फोड़ा बम, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Indore Bomb Blast: इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने ने बताया कि कुछ लोगों ने विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिसमें दो की मौत हो गई है और कई घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

Indore Bomb Blast: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महू (Mhow) के बडगोंड थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक युवक ने भीड़ के बीच बम फोड़ दिया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक घायलों में से 4 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है. बम आर्मी रेंज से लाया जाना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब, झंडा वंदन के आयोजन की तैयारी की जा रही थी.

यह पूरी घटना बेरछा ग्राम की है. जहां झंडा वंदन के आयोजन की तैयारी के दौरान दो गुट आपस में बैठकर शराब पी रहे थे. तभी अचानक किसी बात को लेकर उनमें आपसी विवाद हो गया. इसके बाद एक युवक आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़ने वाले बम को उठा कर लाया और भीड़ में फेंक दिया, जिसकी वजह से दो लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई. वहीं 7 महिला और दो बच्चों सहित 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा, कमलनाथ ने पार्टी दफ्तर में मनाया आजादी का त्योहार

बेरछा में है आर्मी की प्रैक्टिस रेंज

इस मामले पर इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने ने बताया कि कुछ लोगों ने विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिसमें दो की मौत हो गई है और कई घायल हैं. फिलहाल घायलों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं बम कहां से लाया गया था, क्या विवाद है? जिसकी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि इंदौर से सटे महू के बेरछा में आर्मी की प्रैक्टिस रेंज है. यहां आर्मी के जवान बम फोड़ने की प्रैक्टिस करते हैं. कई बार बम फूटते नहीं हैं. इन्हें वे जंगल में छोड़ कर चले जाते हैं. तांबे के लालच में गांव वाले इन्हें जंगल में से उठा कर ले आते हैं.

ये भी पढ़ें- Sehore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पीएम मोदी की प्रिय अमृत सरोवर योजना की पलीता,एबीपी न्यूज़ ने की पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget