एक्सप्लोरर

MP: एमपी के इंदौर में बादाम तोड़ते समय पेड़ से गिरा मासूम, हुई मौत

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दोस्त के साथ बादाम तोड़ते समय 10 साल के बच्चे की पेड़ से गिरकर मौत हो गई. हादसे के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया.

Madhya Pradesh News: इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र में बादाम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 10 साल के बच्चे की मौत हो गई. ये घटना सोमवार को हुई और मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान काली बिल्लौद निवासी मोहन डांगी के बेटे यश के रूप में हुई है.

मृतक बच्चे के पिता मोहन ने घटना के बारे में मीडिया को बताया कि बेटा यश अपने दोस्त आयुष के साथ पेड़ पर चढ़कर बादाम तोड़ने गया था. उसने कुछ बादाम तोड़े और फिर नीचे उतर गया. लेकिन बाद में उसने पेड़ पर एक बादाम लटका देखा, जिसे तोड़ने के लिए वो फिर से पेड़ पर चढ़ गया और संतुलन खो बैठा. जिसके बाद वो पेड़ से गिर गया और बेहोश होकर जमीन पर पड़ा रहा. उसके दोस्त आयुष ने घटना के बारे में यश के परिवार को खबर दी. मौके पर परिजन पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां अगले दिन दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी मौत हो गई.

स्कूल जाने से पहले ही बना मौत का शिकार 

पिता मोहन ने बताया कि यश कक्षा 3 का छात्र था. गर्मियों की छुट्टियों के बाद उसका स्कूल अभी खुला ही था और वो अभी स्कूल जाना शुरू करने ही वाला था. बीते सोमवार को उसके लिए यूनिफॉर्म और किताबें भी खरीदी थीं, क्योंकि यश मंगलवार को स्कूल जाने वाला था. लेकिन स्कूल जाने से पहले ही वो इस हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. यश अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान था और इसके अलावा उसकी दो बड़ी बहनें थीं.

81 वर्षीय व्यक्ति की बालकनी से गिरकर मौत

इधर आजाद नगर में मंगलवार शाम को निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से गिरकर 81 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि बालकनी में टहलते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर गिर गया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मूसाखेड़ी के रवि नगर निवासी गोकल सिंह कटारे के रूप में हुई है, जो कि एक किसान था. एक राहगीर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़े: MP Rain: एमपी में लगातार बारिश से खिले किसानों के चेहरे, 10 साल में पहली बार अच्छी फसल की उम्मीद

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget