एक्सप्लोरर

Holi 2023: महाकाल के दरबार में सबसे पहले होता है होलिका दहन, नहीं देखा जाता मुहूर्त, जानें वजह

Holika Dahan Time: देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के साथ होली खेलने के लिए उज्जैन पहुंचे. शाम की आरती के बाद आज महाकाल मंदिर में होलिका दहन किया गया, इस दौरान भक्तों ने महाकाल के साथ जमकर होली खेली.

Holika Dahan in Mahakal Temple: विश्व भर में सबसे पहली होली भगवान महाकाल (Mahakal) के दरबार में जलाई जाती है. इसके बाद देशभर में होलिका दहन (Holika Dahan) होता है. प्राचीन मान्यताओं के चलते भगवान महाकाल (Mahakal) के दरबार में होलिका दहन की तैयारी एक दिन पहले ही कर ली जाती है. सबसे बड़ी बात यह है महाकाल के दरबार में होलिका दहन को लेकर किसी प्रकार का मुहूर्त नहीं देखा जाता है.

आज ही हुआ महाकालेश्वर में होलिका दहन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार की शाम संध्या कालीन आरती के बाद होलिका दहन हुआ. यह विश्व भर में पहली होली होती है, जिसका सबसे पहले दहन किया जाता है. इसके बाद देशभर में होलिका दहन का सिलसिला शुरू होगा. महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष गुरु बताते हैं कि भगवान महाकाल को ब्रह्मांड का राजा माना जाता है. इसी वजह से सबसे पहले राजा के दरबार में त्योहार मनाया जाता है. भगवान कालों के काल हैं इसलिए भगवान महाकाल के आंगन में पर्व मनाते समय किसी प्रकार का मुहूर्त भी नहीं देखा जाता है. भगवान के दरबार में जब पर्व शुरू होता है तो सभी काल चौघड़िए शुभ हो जाते हैं. महाकाल मंदिर में रात 8:00 होलिका दहन हुआ. अब इसके बाद देशभर में मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा.

संध्या कालीन आरती में उड़ा गुलाल
पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि सबसे पहले संध्या कालीन आरती में भगवान का विधि विधान से पूजन किया गया. इसके बाद आरती के दौरान हर्बल गुलाल उड़ा. भक्त और भगवान के बीच जमकर होली खेली गई. इसके बाद पंडित और पुरोहित द्वारा मंत्रोचार के साथ होलिका दहन किया गया. उन्होंने कहा कि यह परंपरा अनादि काल से चली आ रही है.

देशभर के श्रद्धालु होली खेलने पहुंचे उज्जैन
जब भक्त और भगवान के बीच होली खेली जाती है तो यह दृश्य अपने आप में काफी अद्भुत हो जाता है. देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के साथ होली खेलने के लिए उज्जैन पहुंचे. मुंबई से उज्जैन पहुंची अरुणा सिंह ने बताया कि भगवान के साथ होली खेलने का काफी महत्व है. भगवान के दरबार में लगा रंग जीवन में खुशहाली लेकर आता है.

यह भी पढ़ें: Holi 2023: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ठोका जा रहा भारी जुर्माना, होली पर भोपाल ट्रैफिक पुलिस सख्त

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget