एक्सप्लोरर

Gwalior Firing: ग्वालियर में फायरिंग से हड़कंप, मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम संचालक की गोली मारकर हत्या

Gwalior Firing: ग्वालियर का बहोड़ापुर थाना क्षेत्र आज सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बुलेट पर सवार 4 बदमाशों ने जिम संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी.

Gwalior Firing: ग्वालियर का बहोड़ापुर थाना क्षेत्र आज सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बुलेट पर सवार 4 बदमाशों ने जिम संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी. बदमाशों ने नजदीक से 5-6 राउंड जिम संचालक पर फायर किया जिसके बाद जिम संचालक जमीन पर गिर पड़े और मौत हो गई. हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल पसर गया. जानकारी के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले जिम संचालक पप्पू राय की आज सुबह बुलेट सवार 4 बदमाशों ने हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए.

मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम संचालक की गोली मारकर हत्या

घटना उस समय हुई जब जिम संचालक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. पप्पू राय घर से कुछ दूर ही गए थे कि बुलेट पर सवार 4 बदमाश आये और निशाना लगाते हुए 5 से 6 राउंड फायर कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले बाहर आये और घायल पप्पू राय को अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सनसनीखेज घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चल सकेगा. 

Amit Shah ने मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला, बोले- इस बार फिर 300 पार करना है आंकड़ा

Prashant Kishor vs Congress: प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस का दैवीय अधिकार नहीं, हारती है 90% चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget