एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन से रियल टाइम प्रदर्शित होंगे मतगणना के रुझान और नतीजे, जानें कैसे करेगा काम?

MP Election 2023 Result: वोटिंग के बाद सभी की निगाहें एमपी के चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. निर्वाचन आयोग मतगणना के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहा है. रिजल्ट को तुरंत दिखाने के लिए भी विशेष इंतजाम किया है.

MP Assemnly Election 2023 News: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतगणना के सटीक और रियल टाईम रुझान प्रदर्शित करने के लिए एनकोर काउंटिंग मॉड्यूल (ECM) तैयार किया है. इस मॉड्यूल की सहायता से निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन के राउंडवार मतगणना के परिणाम अपनी वेबसाइट, वोटर हेल्पलाइन ऐप और रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी के माध्यम से आम लोगों तक तेजी से पहुंचा सकेगा.

जैसा कि आपको पता है, एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन (Encore) को निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च 2019 को शुरू किया गया था. इससे पहले लोकसभा या विधानसभा चुनाव की मतगणना का डाटा कागज, एक्सेल शीट या राज्य विशेष की एप्लिकेशन पर संकलित किया जाता था. बाद में इसे परिणामों को प्रदर्शित करने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर डाला जाता था, जिसे एक निश्चित अंतराल के बाद अपडेट किये जाने की वजह से परिणाम प्रदर्शित करने में देर भी होती थी. लेकिन, अब एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन से मतगणना के रुझान तेजी से और रियल टाइम प्रदर्शित किये जा सकेंगे.    

कैसे काम करेगा एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन?
निर्वाचन आयोग द्वारा एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन को वोटों की गिनती के लिये ही तैयार किया गया है. इसे मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर निगरानी रखने और मतगणना सबंधी सभी आंकड़ों की प्रविष्टियों के लिये डिजाइन किया गया है. एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन को इस तरह तैनात किया गया है कि सिस्टम में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की श्रृंखला एक के बाद एक खुद से पॉप-अप होती जायेगी. मतगणना के दौरान इस एप्लिकेशन की सहायता से उम्मीदवारों को प्राप्त डाक मतपत्रों और प्रत्येक राउंड में मतदान केन्द्रवार मिले वोटों की प्रविष्टि की जायेगी. 

इनका सत्यापन करने के बाद रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के पूरे दौर का परिणाम एनकोर पर पब्लिक व्‍यू के लिये पब्लिश करेगा. रिटर्निंग अधिकारी द्वारा परिणाम पब्लिश करते ही मतगणना के रियल टाइम रुझान निर्वाचन आयोग की वेबसाईट, रिजल्ट पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप और इलेक्शन ट्रेंड्स टीवी पर दिखाई देने लगेगा. मतगणना के राउंडवार परिणाम और अंतिम परिणाम घोषित करने के लिये आवश्यक प्रारूप इस एप्लिकेशन के जरिये सिस्टम से ही जेनरेट होंगे.

रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी तुरंत होगा फ्लैश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के सटीक और त्वरित प्रसार के लिये एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से की गई नई व्यवस्था के तहत रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी भी शुरू किया है. आयोग द्वारा इसे 24 अक्टूबर 2019 को लॉन्च किया गया था. रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी पर मतगणना का रुझान इन्फोग्राफिक्स के साथ बिना किसी मेन्‍यूअल हस्‍तक्षेप के वास्तविक समय में दिखाये जायेंगे. रिजल्‍ट ट्रेंड्स टीवी पर प्रदर्शित रूझानों को सार्वजनिक स्थलों पर डिस्प्ले स्क्रीन लगाकर भी दिखाया जा सकेगा. मीडिया हाउस भी अब रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी के माध्यम से वास्तविक समय में परिणाम प्राप्त कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget