एक्सप्लोरर

EVM से वोटिंग के लिए क्यों मान गए दिग्विजय सिंह? दिया था 384 उम्मीदवारों का फॉर्मूला

Digvijaya Singh News: दिग्विजय सिंह का दावा था कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर 400 से ज्यादा नामांकन भरवाए जाएंगे और ईवीएम यहां काम नहीं आ पाएगी. हालांकि, उन्होंने अब यह विचार त्याग दिया है.

Digvijaya Singh on EVM: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतदान को लेकर अपनी सहमति जाता दी है. उन्होंने कहा है कि निर्वाचन आयोग ने 384 से ज्यादा नामांकन आने के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से ही चुनाव कराने की बात कही है. इसलिए उन्होंने इस मुद्दे पर पुनर्विचार करते हुए 384 से ज्यादा नामांकन भराने का अपना विचार त्याग दिया है.

बता दें, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि अगर किसी भी लोकसभा सीट पर 384 से ज्यादा नामांकन दाखिल किए गए तो निर्वाचन आयोग को मजबूरीवश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जगह बैलेट पेपर से मतदान करना पड़ेगा.  

दिग्विजय सिंह ने बदले अपने विचार
इस दावे के साथ दिग्विजय सिंह ने यह भी ऐलान किया था कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर 400 से ज्यादा लोगों के नामांकन दाखिल करवाए जाएंगे. उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहा. लोगों की निगाहें राजगढ़ लोकसभा सीट पर लगातार बनी हुई थीं. 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद स्पष्ट कर दिया कि वह 400 से ज्यादा नामांकन दाखिल नहीं करवाएंगे. उन्होंने कहा कि जब निर्वाचन आयोग ने यह ऐलान कर दिया कि 384 से दो गुना नामांकन भी सामने आ गए, तब भी ईवीएम से ही मतदान कराया जाएगा. तब दिग्विजय सिंह ने अपने विचार बदल लिए. 

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर था अविश्वास
राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पहले से ही ईवीएम पर उंगली उठाते आए हैं. उन्होंने हमेशा से बैलट पेपर से मतदान की पैरवी की है. इसी के चलते वह लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का विकल्प खोजने में लगे हुए थे. 

दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि निर्वाचन आयोग एक के बाद एक, चार मशीनों को जोड़ सकता है. इस प्रकार 384 से ज्यादा नामांकन आने पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जीतने के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, अमित शाह ने बंद कमरे में 40 मिनट तक बनाई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget