एक्सप्लोरर

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- मल्लिकार्जुन खरगे '80 साल के नौजवान', राजनीतिक करियर बेदाग

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र पर बीजेपी की तरफ से टिप्पणी आई थी. इसी पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास आरोप लगाने के अलावा बचा ही क्या है.

MP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर कहा कि वे ‘80 साल के नौजवान’ हैं. इसके साथ ही, उन्होंने इस सवाल को बेमानी करार दिया कि खरगे इस उम्र में कांग्रेस की दशा-दिशा किस तरह बदल सकेंगे? दिग्विजय सिंह ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘पहले आप लोग (मीडिया) कहते थे कि (कांग्रेस में) परिवारवाद चल रहा है. अब खरगे कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं, तो आपको इस बात पर आपत्ति हो रही है कि उनकी उम्र 80 साल क्यों है?’’

'खरगे का राजनीतिक जीवन बेदाग'

कांग्रेस नेता ने मीडिया से प्रतिप्रश्न किया कि क्या खरगे को 80 साल की उम्र में चलने-फिरने में कोई दिक्कत है या उनमें मानसिक रूप में कोई कमी है? उन्होंने कहा, ‘‘खरगे 80 साल के नौजवान हैं.’’ बीजेपी द्वारा खरगे को ‘‘गांधी परिवार का रिमोट कंट्रोल’’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘खरगे का राजनीतिक जीवन एकदम बेदाग रहा है. बीजेपी के पास ऐसे आरोप लगाने के अलावा आखिर बचा ही क्या है?' राज्यसभा सदस्य सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या इस दल में 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का रिमोट कंट्रोल' नहीं चलता है?

अरविंद केजरीवाल पर निशाना

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र छापने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान की आलोचना की और कहा,‘‘केजरीवाल खुद को पढ़ा-लिखा व्यक्ति कहते हैं और वह भारतीय राजस्व सेवा के अफसर भी रहे हैं. ऐसे में उनका यह विचार कहां तक उचित है कि नोटों पर देवी-देवताओं के चित्र छापने से भारत की अर्थव्यवस्था सुधर जाएगी.'

'देवी-देवताओं का राजनीतिक उपयोग नहीं होना चाहिए'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके लिए भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी पूजनीय हैं, लेकिन देवी-देवताओं का राजनीतिक उपयोग किया जाना कतई उचित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह लम्बे समय से बोलते आ रहे हैं केजरीवाल 'भाजपा की बी-टीम' हैं. वहीं, 75 वर्षीय सिंह ने इस बात को सिरे से खारिज किया कि उनकी निकट भविष्य में राजनीति से संन्यास लेने की योजना है. उन्होंने कहा, ‘‘साल 2026 तक बतौर राज्यसभा सदस्य (सांसद) मेरा कार्यकाल चलना है. मैं तब तक 79 साल का हो जाऊंगा और इसके बाद तय करूंगा कि मुझे आगे क्या करना है.’’

Chhath Puja 2022: ट्रेन के पायदान पर बैठकर सफर करने वाले सावधान! हो सकती है कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget