एक्सप्लोरर

दमोह: विवादों में घिरे मिशन अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड, 3 दिन में लगेगा ताला, फर्जी डॉक्टर ने की थी हार्ट सर्जरी

Damoh Mission Hospital News: दमोह के मिशन अस्पताल का फर्जी डॉक्टर से जुड़े विवाद के बाद लाइसेंस तीन दिनों के भीतर निलंबित कर दिया गया. लाइसेंस रिन्यूअल में गड़बड़ी पाई गई.

Damoh Fake Doctor Case: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से विवादों में घिरे मिशन अस्पताल का लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, अस्पताल को तीन दिनों के भीतर बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद अस्पताल पर ताले लटकते नजर आएंगे.

यह अस्पताल एक ईसाई मिशनरी संगठन द्वारा संचालित किया जाता है और हाल ही में फर्जी डॉक्टर के रूप में सामने आए डॉ. एन जान केम उर्फ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव द्वारा की गई कथित हार्ट सर्जरी के बाद विवादों में आ गया था. आरोप है कि इन सर्जरियों के चलते सात मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई शुरू की.

लाइसेंस रिन्यूअल में गड़बड़ी
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का लाइसेंस 31 मार्च 2025 तक ही वैध था. नियमानुसार, अस्पताल को लाइसेंस रिन्यूअल के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना था. मिशन अस्पताल ने आवेदन तो किया, लेकिन उसमें कई गंभीर कमियां पाई गईं, जिसके चलते उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया.

मरीजों को किया जाएगा शिफ्ट
डॉ. जैन ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिन के भीतर सभी मरीजों को डिस्चार्ज करें. यदि कोई मरीज गंभीर हालत में है, तो उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए.

लंबे समय से था विवादों में
मिशन अस्पताल बीते कई दिनों से राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ था. कथित फर्जी डॉक्टर की पहचान और उसके द्वारा बिना वैध डिग्री के किए गए ऑपरेशनों ने न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतकों के परिजनों ने इस अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को पीड़ित परिवारों ने "देर से सही, लेकिन सही कदम" बताया है. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें: फिर से खुलेगी सरला मिश्रा मर्डर केस की फाइल, दिग्विजय सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, क्या हैं आरोप?

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
दिल्ली में सफल हुई CM मोहन की 'मिशन MP' यात्रा, किसानों के लिए केंद्र से मिलीं बड़ी मंजूरियां
दिल्ली में सफल हुई CM मोहन की 'मिशन MP' यात्रा, किसानों के लिए केंद्र से मिलीं बड़ी मंजूरियां
रायसेन: रमजान में तोप चलने पर NHRC की रोक, कहा- बारूद का आतंकी इस्तेमाल होने की आशंका
रायसेन: रमजान में तोप चलने पर NHRC की रोक, कहा- बारूद का आतंकी इस्तेमाल होने की आशंका
Sagar News: मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
सागर: मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget