एक्सप्लोरर

Dagna Pratha: 3 माह की मासूम को 51 बार गर्म सलाखों से दागा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में दगना प्रथा प्रचलित है. राज्य के शहडोल जिले से अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां इलाज के नाम पर 3 माह की बच्ची को 51 बार दागा गया.

MP Dagna Pratha: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अंधविश्वास के चक्कर में इलाज के नाम पर 3 माह की बच्ची को गर्म सलाखों से 51 बार गर्म सलाख से दागा गया. बच्ची की हालात नाजुक बनी हुई है. उसे उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है.

अंधविश्वास के चक्कर में बच्ची पर जुल्म

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आदिवासी समुदाय बड़ी संख्या में निवास करता है. इस समुदाय में आज भी बहुत-सी कुरीतियां और अंधविश्वास प्रचलित है. शहडोल में अंधविश्वास के चलते इलाज के नाम पर मासूम बच्‍चों को लोहे की गर्म सलाखों से दागने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसी ही एक घटना फ‍िर सामने आई है. इस बार निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने पर 3 माह की बीमार दुधमुंही बच्ची को अंधविश्वास के फेर में परिजनों ने 51 बार गर्म सलाखों से पेट मे दागा. दागने से बच्ची की हालत में तो कोई सुधार नहीं आया लेकिन उसकी तबियत और ज्यादा खराब हो गई. तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेडिकल अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया गया.


Dagna Pratha: 3 माह की मासूम को 51 बार गर्म सलाखों से दागा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

दागकर कर रहे थे निमोनिया का इलाज

शहडोल शहर की पुरानी बस्ती में 3 माह की दुधमुंही बच्ची रुचिता कोल की तबियत अक्सर खराब रहती है. जन्म के बाद से ही उसे निमोनिया ने घेर रखा था. निमोनिया और धड़कन तेज चलने की समस्या हुई तो परिजनों ने इलाज के नाम पर बालिका को गर्म सलाखों से 51 बार दगवा दिया. हालांकि इससे भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. बल्कि गर्म सलाखों से दागने के कारण उसकी तबीयत और खराब हो गई. अंधविश्वास के कुचक्र में जकड़े परिवार के लोग बाद में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. शहडोल मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग में मासूम बच्ची का इलाज हो रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

आदिवासी इलाकों में प्रचलित है 'दगना प्रथा'

वहीं इस तरह की कुरीति और अंधविश्वास पर शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने भी चिंता जताई है. उनका कहना है कि दागने के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को समझाइश दी जाएगी. उनकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में अभी भी दगना प्रथा प्रचलित है. बच्चों को बीमार होने पर अस्पताल ले जाने की बजाय स्थानीय ओझा या गुनिया की मदद से तंत्र मंत्र से इलाज करते है. बीमार छोटे बच्चों को अमानवीय तरीके से गर्म सलाखों से दागा जाता है. हालांकि प्रशासन बड़े पैमाने पर दगना कुप्रथा के खिलाफ जन-जागरण अभियान चला रहा है, पर इसका असर होता दिखाई नही दे रहा है.

ये भी पढ़ें:  MP News: जुमे की नमाज के बाद इंदौर में भड़क सकती है हिंसा! VHP ने कहा- 'ईंट का जवाब पत्थर से देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget