एक्सप्लोरर

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बोली- 'हिस्सा तलाश रहे'

MP News: एमपी सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने रेत के डंपरों को चेक करके थाने भिजवाया था. खनिज निरीक्षक ने दावा किया है कि डंपर ओवरलोड नहीं थे. वहीं, कांग्रेस शिवाजी पटेल पर निशाना साध रही है.

MP News: मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा रेत के डंपरों को चेक किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी अपना हिस्सा तलाश रहे हैं. बता दें एक दिन पहले मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने हाईवे पर रेत के डंपरों को चेक किया था और उन्हें थाने पहुंचाया था. इधर खनिज निरीक्षक ने डंपरों का सत्यापन किया और पाया कि रेत के डंपर ओवरलोड नहीं थे. 

बता दें, रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा सीट से विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं. वह बीती रात भोपाल आ रहे थे, इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे पर रेत के डंपरों को रोका और पुलिस को भी मौके पर बुलाया. उन्होंने एक्स पर इस कार्यवाही की जानकारी को साझा करते हुए बताया कि मेरी विधानसभा में सड़कों को खराब करने के लिए जिम्मेदार ओवरलोड डंपरों को पकड़ कर प्रशासन के सुपुर्द किया है. रेत ठेकेदार द्वारा जारी टीपी में ओवरलोडिंग का स्पष्ट उल्लेख है. परिवहनकर्ता के साथ-साथ रेत ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. 

व्यवस्था पर उठे सवाल

इधर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा की गई इस कार्यवाही ने अनेक तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी भी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों शामिल हैं, जबकि राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के पास लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हैं.

ऐसे में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा की गई इस कार्यवाही ने अनेक तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं कि सीएम अपने विभागों को संजीदा तरीके से ध्यान नहीं दे पा रहे. 

अपना हिस्सा तलाश रहे- मंत्री

इधर मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा की गई रेत के डंपरों की जांच को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री को ऐसी कार्यवाही क्यों करनी पड़ रही है. क्या ओवरलोड डंपर में मंत्री भी अपना हिस्सा तलाश रहे हैं. इसीलिए मैं कहता हूं कि ये माफियाओं की सरकार है. 

ओवरलोड नहीं थे डंपर- खनिज निरीक्षक

इधर रायसेन जिले के खनिज विभाग के अनुसार मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा पकड़े गए रेत के डंपर ओवरलोड नहीं थे. रायसेन खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को दिए पत्र में बताया कि आपके द्वारा 16 नवंबर की रात्रि में थाना परिसर में खड़े किए गए रेत से भरे उक्त डंपरों का भौतिक सत्यापन मेरे द्वारा किया गया.

डंपर क्रमांक एमपी 04 एचई 4478 में 18 घन की ईटीपी एवं डंपर क्रमांक एमपी 40 जेडडी 6839 में 24 घन मीटर की ईटीपी जारी होना पाया गया है.

जिसका सत्यापन माइनिंग एमपी गर्वमेंट इन सेंड पोर्टल साईड से किया गया, जो सही है. जारी ईटीपी के अनुूसार ही वाहनों में खनिज भरा पाया गया, जो सही है. उपरोक्त वाहनों पर मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही शेष नहीं है.

यह भी पढ़ें: इंदौर में युवाओं को नौकरी का मौका, 20 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget