एक्सप्लोरर

MP Budget 2023: सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, कांग्रेस विधायक के समर्थन में आए सांसद

Indian Army Ahir Regiment: मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक के संकल्प को सूचीबद्ध किया गया है. कांग्रेस सांसद विवेक तंखा ने भी मांग के समर्थन में वीडियो संदेश जारी किया है.

MP News: भारतीय सेना (Indian Army) में अहीर रेजिमेंट की मांग (Ahir Regiment Demand) जोर पकड़ती जा रही है. मध्य प्रदेश विधानसभा (MP Assembly) में आज कांग्रेस (Congress) के एक विधायक अशासकीय संकल्प लेकर आए हैं. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा (Vivek Tankha) ने भी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग का समर्थन किया है. मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में विधायक संजय यादव (Sanjay Yadav) के संकल्प को आज शुक्रवार को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है. विधानसभा सचिवालय को दिए अशासकीय संकल्प में संजय यादव ने मांग की है कि अहीर रेजीमेंट का भारतीय सेना में गठन किया जाए.

सेना में अहीर रेजीमेंट गठन की मांग ने पकड़ा जोर

संजय यादव ने पत्र की कॉपी ट्वीट पर साझा करते हुए लिखा है कि, 'यह सदन केंद्र शासन से अनुरोध करता है कि भारतीय सेना में ' अहीर रेजिमेंट' का गठन किया जाए, जिससे सन 1962 में चीन के खिलाफ हुए रेजंग ला युद्ध में शहीद अहीर योद्धाओं के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके."

विधायक संजय यादव ने ट्विटर पर आगे लिखा है कि इसके लिए सदन में पूरे जोश के साथ यादव अहीर समाज की आवाज बुलंद करूंगा. जय हिंद, जय भारत, जय यादव जय माधव. उन्होंने मांग से जुड़े कई हैशटेग भी लगाए हैं.

कांग्रेस सांसद विवेक तंखा वीडियो जारी कर बोले

सांसद विवेक तंखा ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि हमारे देश में जातियों या प्रदेशों के नाम पर रेजीमेंट बनाने की परंपरा है. यादव समाज की अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग इसलिए वाजिब है क्योंकि उन्होंने देश की सुरक्षा और रक्षा के लिए बहुत योगदान दिया है.

भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग बहुत पुरानी है लेकिन हाल ही में आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने मांग को फिर हवा दे दी. 'निरहुआ' ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अहीरों के शौर्य और बहादुरी को याद करते हुए सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को आगे बढ़ाया है.1962 के युद्ध में अहीर सैनिकों के रेजंग ला में शौर्य को देश कभी नहीं भूल सकता है.

मोर्चा लेने वाली सैनिक टुकड़ी के अधिकतर जवान 13वीं बटालियन में अहीर थे. उन्हों चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया. अहीर समुदाय के सदस्य लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि सेना में एक अलग अहीर रेजिमेंट होनी चाहिए.1962 युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर 2012 में एक बार फिर मांग को आगे बढ़ाया गया. अब कांग्रेस ने भी अहीर रेजिमेंट की मांग को समर्थन दिया है.

MP Budget 2023: मध्य प्रदेश की बजट घोषणा में शहरी क्षेत्रों पर भारी पड़े ग्रामीण इलाके, जानिए- क्या कहती है यह रिपोर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget