एक्सप्लोरर

MP Politcis: विधानसभा चुनाव से काफी पहले कांग्रेस जून में कर सकती है यह काम, कमलनाथ सोमवार को लेंगे बैठक

MP News: सूत्रों के अनुसार हारी हुई सीटों और लगभग 40 सीटों पर इसी महीने में सहमति बनाकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा सकती है. कमलनाथ इस बैठक में कई बड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. इस चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन को तैयार है. इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार जून में ही घोषित करने का मन बना लिया है.ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उम्मीदवारों को अधिक से अधिक समय अपने क्षेत्र में मेहनत करने के लिए समय मिल सके. विशेषकर जिन सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था, उन सीटों पर कांग्रेस संगठन विशेष फोकस देने जा रहा है.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है

कहावत है कि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है, उसी का उदाहरण कांग्रेस के अंदर देखने को मिल रहा है.पिछले चुनाव में सरकार बनाने के बावजूद भी 15 महीने बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस की सरकार चली गई थी.इसीलिए इस बार कांग्रेस पांच महीने पहले ही प्रत्याशियों को घोषित कर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के सपने देख रही है. इसी के चलते 17 अप्रैल को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक महत्वपूर्ण बैठक का ऐलान किया है. इसमें पार्टी के तमाम आला अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.

सूत्रों के अनुसार हारी हुई सीटों और लगभग 40 सीटों पर इसी महीने में सहमति बनाकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा सकती है. कमलनाथ सोमवार को होने वाली बैठक में कई बड़े मुद्दों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और उन्हें सीधे निर्देश देंगे. इसके साथ ही साथ कांग्रेस संगठन ने अपने चुनावी वादों को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है. 

कांग्रेस का चुनावी वादा

एक्सपर्ट बताते हैं कि कांग्रेस अपने मुद्दों को जमीन पर बनाने में अक्सर असफल रह जाती है, इसीलिए कांग्रेस इस बार कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती बल्कि अपने चुनावी वादों एवं घोषणा पत्र को वक्त से पहले ही जनता तक पहुंचाना चाहती है.ताकि उसका संदेश आम लोगों में आसानी से पहुंच सके आमतौर पर चुनाव की तैयारी में बीजेपी कांग्रेस से अधिक सक्रिय दिखती है लेकिन इस बार कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने वाली है.

प्रदेश कांग्रेस का मुख्य फोकस अपनी उन हारी हुई सीटों पर है, जिसके कारण बहुमत प्राप्त करने में अड़चन आ सकती है. इसीलिए कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को हारी हुई सीटों के दौरे पर उतार दिया है.पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हारी हुई सीटों का दौरा कर रहे हैं. इसके साथ ही साथ वो सेक्टर की बैठकों पर फोकस कर रहे हैं. इन सब बातों से कांग्रेस की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

MP Politics: चुनाव से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की तरफ बढ़ रही है मध्य प्रदेश की राजनीति, मुस्लिमों की आबादी पर बयानबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget