एक्सप्लोरर

Watch: देखें महाकाल कॉरिडोर का भव्य वीडियो, भक्ति और कलाकृति का बेजोड़ संगम, कल PM मोदी करेंगे लोकार्पण

उज्जैन (Ujjain) महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Corridor) का एक वीडियो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया. इस वीडियो में महाकाल लोक (Mahakal Lok) की भव्यता और सुंदरता दिखाई दे रही है.

Mahakal Corridor Video: उज्जैन में बनने जा रहे महकाल कॉरिडोर का भगवान शिव के भक्त काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. कल पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसका लोकार्पण करेंगे. इस बीच महाकाल कॉरिडोर का एक बेजोड़ वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शेयर किया. इस वीडियो में महाकाल लोक (Mahakal Lok) की भव्यता और सुंदरता दिखाई दे रही है, इसकी खूबसूरती शिव भक्तों के मन को मोह लेगी. वीडियो में भगवान शिव के अनेक रूप दिखाई दे रहें हैं और इसके साथ ही महाकाल लोक का गेट भी काफी भव्य दिख रहा है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, "अपनी दिव्यता व भव्यता से #श्री_महाकाल_लोक सिंधु से महासिंध पर्यंत विस्तीर्ण भूखण्ड में अनंत गतिमय भक्तिचेतना का नवचैतन्य प्रसारित कर रहा है. बाबा महाकाल की कृपा से आज सम्पूर्ण विश्व के गगन मंडल पर हमारी कलित कीर्ति के असंख्य दीप जल रहे हैं. यह नए युग के शुभारंभ का शंखनाद है." बता दें कि उज्जैन में बने महाकाल कॉरिडोर का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण होना है. महाकाल लोक के उद्घाटन को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह है.

महाकाल कॉरिडोर 900 मीटर से भी है लंबा 

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. बताया जा रहा है कि उज्जैन में बना 900 मीटर से अधिक लंबा महाकाल कॉरिडोर भारत में अब तक निर्मित ऐसे सबसे बड़े गलियारों में से एक है. इस महाकाल लोक में भव्यता के लिए दो मुख्य गेट, पत्थरों से बने जटिल नक्काशीदार 108 अलंकृत स्तंभों की एक आलीशान स्तम्भावली, फव्वारों सहित शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 50 से अधिक चित्रों की श्रृंखला बनाई गई है. वहीं महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले पूरे शहर को शिवमय कर दिया गया है और जिस रास्ते से पीएम मोदी का काफिला निकलेगा उसकी सजावट की जा रही है.

Mahakal Lok: PM मोदी के आगमन के पहले शिवमय हुआ उज्जैन, जोरों पर चल रहीं तैयारियां

Ujjain News: मोरारजी से येदयुरप्पा तक, जिसने महाकाल की नगरी उज्जैन में गुजारी रात, उसकी गई कुर्सी, जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget