एक्सप्लोरर

MP New Liquor Policy: चर्चा में CM शिवराज की नई आबकारी नीति, शराब पीने पर लगाया नैतिक Ban, उमा भारती को बताया 'मार्गदर्शक'

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई है. राज्य की पूर्व सीएम उमा भारती लंबे समय से इसकी मांग कर रही थीं. अब उनकी मनोकामना पूरी हो गई है. वहीं सीएम शिवराज ने उमा की जमकर तारीफ की है.

MP New Liquor Policy: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति (New Liquor Policy) में शराब पीने पर नैतिक प्रतिबंध (Ban) लगाया है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जन-कल्याण और विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है.

चौहान यहां रवींद्र भवन में प्रदेश की ‘मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और हितों के अनुरूप आबकारी नीति’ लाने पर अपने अभिनंदन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों (Public Places) पर शराब पीने पर रोक लगाई गई है. दुर्घटनाएं रोकने और समाज-सुधार की दृष्टि से यह बड़ा कदम है.’

CM शिवराज ने की उमा भारती की तारीफ

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former CM Uma Bharti) को मैं मां, बहन, बेटी और मित्र के रूप में देखता हूं. दीदी को कभी निराश नहीं करूंगा. माता-बहनों और बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ मैंने और दीदी ने मिल कर कार्य किया है. इसी का परिणाम लाडली लक्ष्मी (Ladli Laxmi Scheme) और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है.

चौहान ने कहा, “मैं वर्षों से उमा दीदी के साथ काम करता आया हूं. दीदी जगत-कल्याण के लिए कार्य करती हैं. वे अन्याय कभी सहन नहीं करती हैं. समाज-सुधारक हैं. नशा मुक्ति, गाय की रक्षा और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं. सरस्वती उनके कंठ में विराजमान हैं.”


MP New Liquor Policy: चर्चा में CM शिवराज की नई आबकारी नीति, शराब पीने पर लगाया नैतिक Ban, उमा भारती को बताया 'मार्गदर्शक

लाडली योजना के तहत बहनों को मिलेंगे 1000 प्रतिमाह

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनों के खाते में प्रतिमाह एक-एक हजार रूपए डाले जाएंगे. मैं दीदी के सुझावों पर हमेशा कार्य करूंगा. अच्छे कार्यों के लिए मुझे सदैव दीदी का आशीर्वाद मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा. उनकी प्रेरणा से ही मैं यह कार्य कर पाया हूं. बेटी और बहन के कल्याण के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किए जाएंगे.

'मुख्यमंत्री ने मेरे मन की कामना पूरी की है'

वहीं इस अवसर पर उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने नई आबकारी नीति लाकर ऐतिहासिक कार्य किया है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “नई नीति से मैं बहुत खुश हूं. मुझे आत्म-संतोष है. मुख्यमंत्री ने मेरे मन की कामना पूरी की है. ऐसी आबकारी नीति भारत के किसी भी राज्य में नहीं है.” भारती ने कहा कि नई नीति में शराब पीकर वाहन नहीं चला सकते हैं और न ही सड़क पर चल सकते हैं. यह नीति ऐसे हालात पैदा कर देगी कि लोग शराब छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

उमा भारती का पुलिसकर्मियों को निर्देश

उमा के मुताबिक समाज की मर्यादा रखने में यह नीति मील का पत्थर साबित होगी. नीति का पालन कराना प्रशासन के साथ जन-प्रतिनिधियों की भी बड़ी जिम्मेदारी है. इसके अलावा पुलिसकर्मियों का समर्थन करते हुए भारती ने कहा कि पुलिस को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को बिना किसी डर के दंडित करना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो.

ये भी पढ़ें: MP Politics: 'राहुल गांधी ने चाणाक्य की बात को सच साबित किया', BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget