एक्सप्लोरर

MP: दिग्विजय सिंह पर CM शिवराज का तंज, कहा- मंच से नाम नहीं लेंगे वरना नहाना पड़ेगा

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा सीट से हुंकार भरी. उन्होंने लाडली बहना सम्मेलन के दौरान देवास जिले को कई सौगातें दी.

MP Election: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा सीट पर लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मंच से कई घोषणा की. खास बात यह रही कि मंच पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से जनता के बीच सवाल जवाब किए. मुख्यमंत्री ने गुरुवार (18 मई) को सोनकच्छ की मंडी में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी सहित तमाम योजनाओं को जनता के बीच रखा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय ट्रेन से पानी आता था लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत देवास जिले के घरों में नलों से पानी आ रहा है. उन्होंने कहा कि बहनों को हैंडपंप नहीं चलाने दिया जाएगा. इस दौरान जल जीवन मिशन के प्रभारी अधिकारियों से मंच पर मुख्यमंत्री ने सवाल-जवाब किए. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि देवास जिले में 1,30,000 कनेक्शन हो चुके हैं जबकि 1,20,000 और किए जाएंगे. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि कनेक्शन होने के बाद नलों में पानी की आ रहा है या नहीं, इसका भी ध्यान रखा जाए. इस दौरान कई और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए देवास को सौगात दी.

दिग्विजय सिंह पर किया करारा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो गांव नर्मदा के जल की सिंचाई से बचे हुए है, उन्हें जोड़ने का काम सरकार करने जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री नर्मदा का जल मालवा में लाने को लेकर हाथ टेक चुके थे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री (दिग्विजय सिंह) का नाम मंच से नहीं लेंगे, नहीं तो उन्हें स्नान करना पड़ेगा. 

देवास जिले लेकर दी है यह सौगातें

मुख्यमंत्री शिवराज ने गुरुवार को सम्मेलन के दौरान 1100 लोगों को भू-अधिकार पट्टे दिए. उन्होंने कहा कि देवास जिले में एक भी गरीब ऐसा नहीं रहेगा, जिसके पास अपना भूखंड ना हो. इसके बाद सरकार मकान बनाने का भी काम करेगी. मुख्यमंत्री ने जिले में लैंड पुलिंग को निरस्त करने के आदेश दिए. नर्मदा के जल से सिंचाई को लेकर भी बड़ी घोषणा की. देवास जिले की 280000 लाडली बहनों को 10 जून से ₹1000 महीना मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी की तारीफ की

सीएम ने देवास एसपी संपत उपाध्याय से पूछा कि जिले में कहीं शराब के आहते तो नहीं चल रहा है. एसपी ने मंच से जवाब दिया- "नहीं", उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई गांव में अवैध शराब बेच रहा हो तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए. इसके बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता से उन्होंने मंच पर सवाल-जवाब किए. मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना के बारे में पूछा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के कार्य की तारीफ भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget