एक्सप्लोरर

सिंगरौली में किसान की हत्या पर CM मोहन यादव सख्त, कहा- 'एमपी में कानून का राज, होगी सख्त कार्रवाई'

Singrauli Farmer Murder: सीएम मोहन यादव ने सिंगरौली किसान हत्या मामले में सख्ती बरतते हुए कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी. मध्य प्रदेश में कानून का राज है.

CM Mohan Yadav on Singrauli Farmer Murder: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक आदिवासी किसान अपनी जमीन पर अवैध खनन रोकने के लिए रेत माफिया के सामने अड़ गया था. माफिया ने उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई. यह मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. 

मामला सिंगरौली में बरका चौकी इलाके के गन्नी गांव का है. यहां 46 साल के किसान इंद्रपाल अगरिया की निर्मम हत्या कर दी गई. इस पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "सिंगरौली जिले अंतर्गत एक गांव में निवासरत आदिवासी किसान भाई की ट्रैक्टर से हत्या करने का मामला सामने आया है जो बेहद दुःखद और गंभीर है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं."

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
सीएम मोहन यादव ने आगे लिखा, "मैंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत जांच के आदेश दिए थे और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. मध्य प्रदेश में कानून का राज है और इस तरह के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

कांग्रेस ने लगाया था आदिवासी उत्पीड़न का आरोप
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार से सवाल किया कि आदिवासियों पर अत्याचार कब रुकेगा? जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, "मध्य प्रदेश में अंतहीन हो चुके आदिवासी उत्पीड़न की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. इंद्रपाल अगरिया पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया क्योंकि उसने अवैध रेत परिवहन का विरोध किया था. इन्हें संरक्षण कौन दे रहा है, जवाब इलाके का हर शख्स जानता है."

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के भाई-भाभी सड़क हादसे में घायल, गड्ढों भरी सड़क पर गाय को बचाने के चलते पलटी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget