एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव, कहीं रोड पर फंस न जाए आपकी गाड़ी, जान लें ट्रैफिक एडवायजरी

CM Mohan Yadav in Indore: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कई कार्यक्रमों में शिरकत करने इंदौर दौरे पर आ रहे हैं. ऐसे में इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है.

CM Mohan Yadav in Indore: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी सोमवार को इंदौर दौरे पर हैं. 25 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्कीम नं. 136 आईडीए ग्राउंड हैलीपैड पर आ रहे हैं. यहां से वे स्कीम नं. 136 चौराहा, सिक्का स्कूल चौराहा, सांई मंदिर तिराहा, न्यायनगर चौराहा, बापट चौराहा होते हुए मारूती नगर चौराहा, एक्सिस बैंक तिराहा से राइट टर्न लेकर धन्नालाल चौकसे गली लेफ्ट टर्न होते हुए कनकेश्वरी कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे सीधे इसी मार्ग से वापस स्कीम नं. 136 आईडीए ग्राउंड हैलीपैड पहुंचेंगे. इस दौरान यातायात व्यवस्था इस तरह रहने वाली है. 

वे रूट जो डायवर्ट रहेंगे  
25 दिसंबर 2023 को सुबह 6:30 बजे से देवास नाका से निरंजनपुर मंडी, स्कीम नंबर 136, बापट चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, लव कुश चौराहा तरफ भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन लवकुश चौराहा से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा तरफ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. भारी वाहन उज्जैन की ओर से सांवेर होकर क्षिप्रा मांगलिया की तरफ आवगमन कर सकेंगे. सुपर कॉरिडोर की तरफ से लवकुश चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा, निरंजनपुर मंडी चौराहा की तरफ भारी वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे. देवास नाका, निरंजनपुर मंडी खालसा चौक, लवकुश चौराहा और बरौली टोल नाका पर डाइवर्जन पॉइंट लगाए गए हैं. 

कार्यक्रम में आने वालों की बसों का रूट
सांवेर की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें लवकुश चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में पार्क की जा सकेंगी. देवास क्षिप्रा और मांगलिया की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें रेडिसन चौराहा, विजयनगर, बापट चौराहा से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में पार्क की जा सकेंगी. देव गुराडिया/ बायपास की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें पटेल नगर तिराहा से लाभ गंगा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में पार्क की जा सकेंगी.

कार्यक्रम में आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले चार पहिया/दो पहिया वाहन आईटीआई मैदान में पार्किंग कर सकेंगे. वीआईपी पार्किंग आईटीआई मैदान के पास रहेगी. कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग आईएसबीटी में रहेगी. इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लागू नहीं होगा इनका आवागमन सुगमता से हो सकेगा.

30 साल के इंतजार के बाद हुकुमचंद मिल मजदूरों को मिलेगी राहत, CM पहुंच रहे इंदौर, वर्चुअली जुड़ेंगे प्रधानमंत्री

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget