एक्सप्लोरर

Chhindwara School Time Change: एमपी में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, छिंदवाड़ा में सुबह 9 बजे खुलेंगे स्कूल, इन जिलों में भी बदला समय

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में अब सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के बाद करने का आदेश जारी किया गया है. बता दें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर में भी स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है.

Madhya Pradesh School News: मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण सर्दी बढ़ गई है. ठंड बढ़ने के कारण प्रदेश के भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain) और सागर (Sagar) जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. इन जिलों में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के बाद किया जाएगा. ऐसा आदेश इन जिलों के कलेक्टर की ओर से जारी किया गया है. 

वहीं अब एक और जिले छिंदवाड़ा (Chhindwara) में भी कलेक्टर ने नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के बाद करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, बढ़ती ठंड को देखते हुए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और छिंदवाड़ा में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है. इन जिलों के कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश दिए है. मसलल छिंदवाड़ा में नर्सरी से 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद सचांलित करने का आदेश दिया गया है. यही नहीं ये आदेश 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी. 

छिंदवाड़ा में बदली गई  स्कूलों की टाइमिंग
ये आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय, मान्यता प्राप्त, अनुदान प्राप्त, सीबीएसईआई,सीएसई. और माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबंद्ध सभी स्कूलों के लिए है. कलेक्टर के मुताबिक, ठंड के मौसम  में जिले में बढती शीत लहर और तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुए और विद्यार्थियों के स्वास्थय को मद्देनजर रखते हुए ये फैसला लिया गया है. इसी तरह भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. इन जिलों में भी नर्सरी से 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद सचांलित किए जाएंगे. 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अब भी बारिश की संभावना बनी हुई है. इतना ही नहीं मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जबलपुर संभाग के तीन जिले छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जबलपुर संभाग के इन तीनो जिलों में भारी बरसात और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

MP Elections 2023: बालाघाट डाक मत पत्र विवाद के बीच स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे कलेक्टर, जानिए- व्यवस्थाओं को लेकर क्या दिए निर्देश?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget